बॉलीवुड

शादी के बाद सोनम ने आनंद के लिए फेस्टिवल में काटा केक, तस्वीरे हुई वायरल

सोनम कपूर की शादी का जश्न अभी चल रहा है। हर कोई जो भी सोनम से जुड़ा हुआ है, वो सोनम को सरप्राइज देता हुआ नजर आ रहा है। जी हां, सोनम को अब एक और सरप्राइज मिला है। सोनम कपूर ने हाल ही में  आनंद आहूजा  से शादी की। जिसके बाद चारो तरफ सिर्फ सोनम की ही शादी के चर्चे हैं। सोशल मीडिया पर आज भी सोनम की  शादी के चर्चे खूब है। औऱ हो भी  क्यों न सोनम खुद एक मशहूर अभिनेत्री हैं, साथ ही अनिल कपूर अपने जमाने के टॉप अभिनेता रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

सोनम कान फिल्म फेस्टिवल में  गई । जिस दौरान सोनम को कंपनी की  तरफ से एक अच्छा सा सरप्राइज गिफ्ट मिला। हालांकि, अगर यहां उनके पति साथ होते तो खुशियों में चार चांद लग जाते। लेकिन सोनम ने आंनद को याद करते हुए ही इस सरप्राइज का लुफ्त उठाया। बता दें कि सोनम कपूर कान फेस्टिवल में काफी प्यारी लग रही थी।

बता दें कि सोनम कपूर के फैशन की चर्चे हर जगह होती है, जिसकी वजह से उनकी ड्रेसिंग सेंस भी कमाल का है। सोनम अक्सर अपने ड्रेस को लेकर चर्चा में रहती है। इतना ही नहीं सोनम कपूर अपने ट्रोलर्स को भी मुंह तोड़ जवाब देती  हुई नजर आती हैं। सोनम ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि उन्हें पता है कि सोशल मीडिया को किस तरह से हैंडल करना चाहिए। याद दिला दें कि 8 मई को सोनम कपूर ने अपने प्रेमी आनंद आहूजा से शादी की।

बताते चलें कि सोनम का ‘कान’ फेस्टिवल में यह 8वां मौका था। यहां सोनम कॉस्मैटिक ब्रैंड लॉरियल का प्रतिनिधित्व करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान सोनम कपूर को कंपनी की तरह से एक गिफ्ट दिया गया। जोकि उनकी शादी के लिए था। बता दें कि कंपनी ने सोनम को केक काटने के लिए कहा तो सोनम शरमा सी गई। सोनम को ये केक आनंद आहूजा के लिए काटने के लिए कहा गया तो मानो सोनम के चेहरे पर एक अलग ही खुशी दिखी।

इस ब्रैंड ने उनके लिए केक कटिंग सेरिमनी का आयोजन रखा था, ऐसे में सोनम इतनी उत्साहित थीं कि उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने केक काटते हुए अपनी तस्वीर सोशल पर शेयर की। साथ ही सोनम ने आनंद आहूजा को टैग करते हुए लिखा कि ये हमारे लिये था। सोनम ने इस दौरान कई सारी तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें वो काफी उत्साहित दिखी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button