बॉलीवुड

सोने की साड़ी से 55 लाख की अंगूठी तक, सबसे महंगी थी ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी, देखें रॉयल वेडिंग

‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीतकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को भला कौन नहीं जानता। ऐश्वर्या ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया और दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई। दिलचस्प बात यह है कि ऐश्वर्या राय बच्चन शुरुआत से लेकर अभी तक इंडस्ट्री का हिस्सा बनी है और अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।

aishwarya

वहीं अमिताभ बच्चन के घर की बहू बनने के बाद ऐश्वर्या की पापुलैरिटी दुगनी हो गई और वह एक लग्जरी लाइफ जीने के लिए जानी जाती है। बता दें, ऐश्वर्या की शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी उनकी शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। तो आइए ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…

बता दें, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन 20 अप्रैल को अपनी शादी की 16वीं सालगिरह सेलिब्रेट करेंगे। बता दें, शादी से पहले ऐश्वर्या और अभिषेक ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

इसके बाद यह शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि शादी से पहले ऐश्वर्या का नाम सलमान खान से लेकर विवेक ओबरॉय जैसे अभिनेताओं के साथ जुड़ा तो वहीं अभिषेक बच्चन का नाम करिश्मा कपूर जैसी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था। हालांकि जब यह दोनों एक दूसरे के करीब आए तो इनका रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंचा।

aishwarya

बता दे जैसे ही ऐश्वर्या अमिताभ बच्चन के घर की बहू करने वाली थी तो उनका नाम खूब सुर्खियों में रहा। इतना ही नहीं बल्कि दोनों की शादी भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी में करीब 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे जो उस समय सबसे ज्यादा बड़ी रकम मानी जाती थी।

aishwarya

बता दें, कपल की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए थे। इसके अलावा अन्य व्यवसाय से भी जुड़ी बड़ी-बड़ी हस्तियां इनकी शादी में शिरकत करने पहुंची थी।

aishwarya

ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी शादी में गोल्डन ड्रेस पहना हुआ था जिसमें यह दोनों बेहद ही खूबसूरत लगे थे। ऐश्वर्या ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी जिसका गोल्डन कलर था और वह एक कांजीवरम साड़ी थी।

aishwarya

इतना ही नहीं बल्कि इस साड़ी में गोल्डन यानी कि सोने के 80 धागों से काम किया गया था जिसमें इसकी कीमत करीब 75 लाख आंकी गई थी तो वहीं अभिषेक बच्चन ने अबू जानी और संदीप घोषणा द्वारा डिजाइन की गई शेरवानी पहनी थी जिसमें वह काफी हैंडसम दिखाई दिए थे।

aishwarya

aishwarya

इसके अलावा ऐश्वर्या और अभिषेक की सगाई की अंगूठी भी करीब 55 लाख रुपए से अधिक की बताई जाती है। इतना ही नहीं बल्कि ऐश्वर्या और अभिषेक के हाथ में जो मेहंदी सजी थी वह भी राजस्थान के सोजत से मंगवाई थी जो काफी मशहूर है। बता दे शादी के पहले ही 15 किलो मेहंदी मुंबई पहुंचा दी गई थी जिसके लिए भी मोटी रकम देनी पड़ी थी।

aishwarya

aishwarya

रिपोर्ट की माने तो शादी में मीडिया की एंट्री बैन थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद ये सारी तस्वीरें आई थीं। इसके अलावा पिछले दिनों खुद अभिषेक ने शादी की अनदेखी तस्वीरें साझा की थी जिन्हें देखने के बाद लोग सरप्राइज हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button