बॉलीवुड

मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐश्वर्या कराती थी ऐसे अजीब फोटोशूट, तस्वीरें देख पहचान भी नहीं पाओगे

T:

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिला हुआ है। वह 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थी। इसके बाद उन्हें कई बॉलीवुड ऑफर मिले और आज वे इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। ऐश्वर्या ने अपने फिल्मी करियर में काफी पैसे भी कमाए हैं। उनके पास कुल 227 करोड़ की संपत्ति है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की है।

ऐश्वर्या का 30 साल पुराना फोटोशूट आया सामने

आज हम आपको ऐश्वर्या का एक बेहद पुराना फोटोशूट दिखाने जा रहे हैं। ये फोटोशूट उन्होंने मिस वर्ल्ड बनने से भी पहले 1992 में करवाया था। उन दिनों ऐश्वर्या मॉडलिंग किया करती थी। तब उनकी उम्र 18 वर्ष थी। उन्होंने ये फोटोशूट एक मैग्जीन कैटलॉग के लिए करवाया था। उनका कृपा क्रिएशंस नामक एक फर्म से मॉडलिंग की डील हुई थी। अब इस मॉडलिंग की तस्वीरें और इसके बदले ऐश्वर्या को मिली फीस वायरल हो रही है।

इस फोटोशूट की तस्वीरों को विमल उपाध्याय नाम के एक ट्विटर यूजर ने साझा किया है। इसमें कैटलॉग फोटो और मैगजीन कवर दोनों ही देखने को मिल रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “हैलो, आज मैं मेरे द्वारा पब्लिश की गई फैशन कैटलॉग की 30वीं सालगिरह मना रहा हूं। इस कैटलॉग (एसआईसी) के लिए ऐश्वर्या राय, सोनाली बेंद्रे, निकी अनेजा, तेजस्विनी कोल्हापुरे जैसे मॉडल्स ने पोज दिए थे।”

मॉडलिंग के बदले मिले थे सिर्फ इतने रुपए


इन तस्वीरों के साथ मॉडलिंग बिल की एक कॉपी भी दिखाई दे रही है। इसमें सभी मॉडल्स को मिली फीस की डिटेल्स लिखी हुई है। इससे पता चलता है कि तब ऐश्वर्या को इस मॉडलिंग प्रोजेक्ट के लिए महज 1500 रुपए मिले थे। ये तस्वीरें ऐश्वर्या के फैंस को काफी पसंद आ रही है। इसमें ऐश्वर्या इतनी अलग लग रही हैं कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। तब में और अब में ऐश्वर्या के अंदर काफी बदलाव आ गए हैं।


काम की बात करें तो ऐश्वर्या राय इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर है। उन्हें आखिरी बार 2018 में ‘फन्ने खान’ फिल्म में देखा गया था। हाल ही में वे कान्स फिल्म महोत्सव के 75वें संस्करण में शामिल हुई थी। यह ऐश्वर्या का 21वां कान्स है। इस बार वह अपनी बेटी आराध्या और पति अभिषेक दोनों के साथ यहां पहुंची थी। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हुई थी। इसमें फैंस को ऐश्वर्या का लुक बड़ा पसंद आया था।


वैसे आप लोगों को ऐश्वर्या की ये 30 साल पुरानी तस्वीरें कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button