अध्यात्म

12 साल बाद बन रहा महासंयोग, सूर्य-गुरु मिलकर करेंगे धन वर्षा, इन राशियों की होगी मौज

ग्रहों का गोचर अक्सर लोगों का भाग्य चमका देता है। खासकर जब भाग्य के देवता कहे जाने वाले सूर्य आपकी राशि में मजबूत हो तो सोने पर सुहागा होता है। वहीं देवताओं का गुरू बृहस्पति ग्रह भी हमारा कल्याण करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में यदि यह दोनों ग्रह एकसाथ अपनी कृपा बरसाएं तो ढेर सारे लाभ मिलते है। यह सुनहरा अवसर 12 साल बाद 22 अप्रैल 2023 को बन रहा है। इस दिन सूर्य और गुरु दोनों मेष राशि में इकट्ठे होकर ‘महासंयोग’ बनाएंगे। इसका 5 राशियों को बड़ा लाभ होगा।

मेष राशि

सूर्य और गुरु का मिलन इस राशि के लिए बहुत लाभकारी होगा। क्योंकि दोनों ग्रह इसी राशि में गोचर कर युति बना रहे हैं। ऐसे में अप्रैल माह से इस राशि का भाग्य उफान मारेगा। इनके सभी सपने पूरे होंगे। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। वहीं जॉब और बीजनेस में इन्हें धन की प्राप्ति होगी। वहीं दोस्त रिश्तेदारों से भी धन मिल सकता है। यह विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नए मकान और वाहन भी खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि

सूर्य और गुरू ग्रह की युति मिथुन राशि को धनवान बना देगी। इन्हें पैसा कमाने का बहुत बड़ा मौका मिलेगा। बस आपको इस अवसर को पहचानना है और मेहनत करने से नहीं घबराना है। फिर आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। आपकी लाइफ बन जाएगी। खासकर जॉब में बड़े ऑफर मिल सकते हैं। वहीं बीजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कुँवारे लोगों की शादी का योग भी बन रहा है। सेहत में सुधार होगा।

सिंह राशि

सूर्य और गुरू ग्रह का मिलन इनके लाइफ में बड़ा बदलाव लाएगा। यह एक पॉजिटिव बदलाव होगा। आपकी लाइफ पहले से ज्यादा आरामदायक हो जाएगी। पैसों की जीवनभर कोई दिक्कत नहीं होगी। आय के नए स्त्रोत मिल जाएंगे। माता पिता से आर्थिक मदद मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात नए अवसर लेकर आएगी। पति और पत्नी का रिश्ता मधुर होगा। संतान की उपलब्धियों पर गर्व होगा। सेहत बढ़िया रहेगी। धन की प्राप्ति होगी।

तुला राशि

सूर्य और गुरु का मेष राशि में आना तुला राशि के लिए खुशियों की बहार लेकर आएगा। कोर्ट कचहरी के पुराने मामले निपट जाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में आपको लाभ होगा। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अप्रैल माह के अंत में लगा सकते हैं। नया बीजनेस शुरू करने के लिए भी यह समय उत्तम रहेगा। जॉब स्विच करना चाहते हैं तो अप्रैल माह शुभ रहेगा। इस माह में आपकी आर्थिक परेशानियों पर पूर्ण विराम लग जाएगा। मतलब खूब पैसा आएगा।

धनु राशि

सूर्य और गुरु की युति से धनु राशि के जातक एक खुशहाल और शांति वाली लाइफ गुजार सकेंगे। घर में लड़ाई झगड़े नहीं होंगे। लग्जरी सुख सुविधाएं बढ़ जाएगी। भगवान का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं। पैसों से जुड़े लाभ अचनाक होंगे। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। हर कोई आपका फैन बन जाएगा। आपके घर लक्ष्मी आएगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button