राशिफल

राशिफल 1 जून: आज इन 5 राशि वालों के सितारे दे रहे शुभ संकेत, नौकरी में तरक्की के बन रहे योग

आज आप बुधवार 1 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 1 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। मानसिक चिंता दूर होगी। व्यापार की गति में तेजी आएगी। कारोबार में बरकत होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आप पैसों का लेनदेन कर रहे हैं, तो उस दौरान सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका है। दंपति जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। इसके साथ ही प्रमोशन मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। पिताजी की मदद से आपको फायदा होगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। अगर कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है, तो उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। शिक्षा, नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की परेशानियां खत्म होंगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। बिना सोचे-समझे कोई भी कदम उठाना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विदेश में व्यापार करने वाले लोगों का दिन लाभदायक रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपके काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे, जिनका लाभ उठाना चाहिए। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। घर के सभी लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर फोकस करेंगे। प्यार के मामले में आप बहुत भाग्यशाली साबित होंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि मान-सम्मान की हानि होने का भय है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की संभावना है। कार्यप्रणाली में सुधार करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को विशेष रूप से सफलता मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए आपको काम के साथ-साथ आराम करने की भी जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी मित्र से कुछ आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्यार की तलाश में भटक रहे लोगों को निश्चित ही अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। विद्यार्थियों का दिन उत्तम रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। सभी काम समय पर पूर्ण होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। पारिवारिक सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी करीबी मित्र से मुलाकात करके आपका मन खुश होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में तेजी से प्रगति हासिल करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिलने के योग हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी काम योजनाओं के तहत पूरा करें। इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च मत कीजिए। व्यापारी तालमेल से लाभ कमा सकते हैं। जो लोग विदेश जाकर काम करने के इच्छुक हैं, उन्हें जल्द ही कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button