जरा हटके

सास हो तो ऐसी, खुद दूल्हे के मुंह में डाल दी सिगरेट, देखते ही ससुर ने किया ऐसा काम – Video

भारत में इस समय शादियों का सीजन जोरों शोरों से चल रहा है। हर समुदाय की शादी में अलग-अलग रीति-रिवाजों को फॉलो किया जाता है। इसमें से कुछ तो इतने अजीब होते हैं यह हमें इन्हें देखकर आश्चर्य होता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस शादी को ही देख लीजिए। इसमें एक सास अपने जमाई राजा यानी कि दूल्हे को खुद अपने हाथों से सिगरेट पिलाती है। अब यह अनोखा नजारा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सास ससुर ने दूल्हे को पिलाई सिगरेट

मां-बाप जब भी अपनी बेटी का रिश्ता तय करते हैं तो सबसे पहले है देखते हैं कि लड़के में कोई बुरी आदत तो नहीं है। अधिकतर पेरेंट्स अपनी बेटी का रिश्ता शराब और सिगरेट पीने वाले लड़के से करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन इस शादी में तो सास ने खुद दूल्हे राजा के मुंह में सिगरेट रख दी। इसके बाद ससुर ने माचिस की तीली जला कर दूल्हे के मुंह की सिगरेट सुलगाई।

सिगरेट फुंकाई की इस अनोखी रस्म को देखकर लोग काफी हैरान है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा कुर्सी पर आराम से बैठा है। उसके स्वागत के लिए सांसो में सिगरेट बाहर निकालती है और उसके मुंह में लगा देती है। वहां खड़े ससुर सिगरेट को सुलगाने का काम करते हैं। सिगरेट का एक असली में क्या बाद दूल्हा यह सिगरेट अपने ससुर को वापस दे देता है।

पुरानी रस्म के चलते दी जाती है सिगरेट

अधिकतर ही देखा जाता है कि शादी में दूल्हे को ससुराल वाले मिठाई या पान जैसी चीजें देकर उसका स्वागत करते हैं। लेकिन कुछ विशेष समुदायों में दूल्हे को सिगरेट पिलाने की भी परंपरा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर जूही (Johiie) नाम की यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा “हाल ही में शादी की एक अनोखी रस्म देखी। इसमें सास मिठाइयों के साथ साथ पान-बीड़ी से दूल्हे का स्वागत करती नजर आई।

 

वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने बताया कि यह साउथ गुजरात की है परंपरा है। इसमें दूल्हा बस रस्म निभाने के लिए सिगरेट पीने का दिखावा करता है। कई बार यह सिगरेट जलाई भी नहीं जाती है। आप इस वीडियो को दिल पर ना लें। इसे देखकर हंसी और इंजॉय करें। तो चलिए बिना किसी देरी क्या आप भी है अनोखा वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Joohi K Patel (@joohiie)


इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई बोला ऐसी सास हर किसी को मिलनी चाहिए। तो किसी ने कहा मुझे भी यह सही परिवार में शादी करनी है जहां सास ससुर खुद मुंह में सिगरेट डालकर हमें इंजॉय करने दें। बता दें कि इस वीडियो को अभी तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button