बॉलीवुड

‘चटक पटक’ पर सपना चौधरी से भी अच्छा नाची अमेरिका की हसीना, दिखाए फुल लटके झटके, देखें Video

सपना चौधरी का नाम हर कोई जानता है। उनके गाने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेसम है। सपना ने बतौर हरियाणवी डांसर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ऐसी पॉपुलर हुई कि हर कोई उनके डांस का दीवाना हो गया। अब बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी उनके डांस मूव्स कॉपी करते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग उनके गानों पर वीडियो बनाते हैं।

सपना चौधरी का ‘चटक मटक’ गाना भी बड़ा पॉपुलर हुआ था। इसे 52 गज का दामन फेम सिंगर रेणुका पंवार ने गाया था। सपना ने इस गाने पर जोरदार ठुमके लगाए थे। यूट्यूब पर तो इस गाने को 83 करोड़ से भी अधिक बार देखा गया है। अब इसी गाने को एक अमेरिकी डांसर ने रिक्रिएट किया है।

सपना के गाने पर जमकर नाची अमेरिका की लड़की

सपना के इस गाने पर नाचकर अमेरिकी डांसर ने हरियाणवी डांसिंग क्वीन को जोरदार टक्कर दी है। इस अमेरिकी डांसर का नाम दीप बरार है। वह भारतीय मूल की हैं लेकिन अमेरिका में रहती हैं। वे पेशे से एक सिंगर और कोरियोग्राफर भी हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है। इस पर वे काफी फेमस हैं।

हाल ही में अमेरिकी सिंगर दीप बरार ने सपना चौधरी के ‘चटक मटक’ गाने पर एक वीडियो बनाया है। इसमें उन्होंने अपनी शानदार कोरियोग्राफी स्किल्स दिखाई है। उनके इस वीडियो को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। इसे अभी तक 70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह वीडियो दीप बरार ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया था।

इस वीडियो को देख पता चलता है कि दीप बरार एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं। उनके डांस के दीवाने कई लोग हैं। वे उन्हें यूट्यूब पर फॉलो करते हैं। इस डांस पर लोगों के दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘आप ने तो सपना चौधरी को भी फेल कर दिया।’ फिर दूसरा बोला ‘आपको तो बॉलीवुड में हाथ आजमाना चाहिए।’ वहीं एक ने लिखा ‘बहुत ही खूबसूरत परफॉरमेंस।’ बस ऐसे ही और भी कई लोगों ने तारीफ की।

यहां देखने वीडियो

वैसे आप लोगों को दीपा बरार का यह डांस कैसा लगा? क्या वे सपना चौधरी से बेहतर नाची? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।

यहां देखें अरिजनल सॉन्ग

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button