बॉलीवुड

29 साल पहले ऐसी दिखती थी यंग ऐश्वर्या, सामने आया 1994 के मिस वर्ल्ड का Video

जब भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला की बात आती है तो दिमाग में पहला नाम ऐश्वर्या राय का आता है। उनकी सुंदरता और अदाओं का हर कोई कायल है। यही वजह है कि साल 1994 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। तब उनकी उम्र महज 21 साल थी। यह 29 साल पहले की बात है। तब ऐश की सुंदरता देखते ही बनती थी। आज हम आपको यंग ऐश्वर्या का एक पुराना और खूबसूरत वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

29 साल पहले ऐसी दिखती थी यंग ऐश्वर्या

19 नवंबर, 1994 वह दिन था जब ऐश्वर्या ने विश्व सुंदरी का टाइटल जीतकर भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया था। इस दौरान ऐश ने 86 देशों की हसीनाओं को पछाड़ते हुए नंबर 1 स्पॉट हासिल किया था। उस दौरान यंग ऐश्वर्या बेहद सुंदर लगती थी। उनकी सादगी, शालीनता और व्यवहार हर किसी का ध्यान आकर्षित करता था। वह तब 1994-95 मिस वर्ल्ड टूर पर निकली थी। उनका यह 29 साल पुराना वीडियो तभी का है।

21 साल की ऐश्वर्या इस वीडियो में मरून कलर की सिंपल साड़ी पहने बला की हसीन लग रही थी। वह इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही लुक्स में बहुत प्यारी लग रही थी। उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पूछे गए सवालों का जवाब भी बड़े स्मार्ट ढंग से दिया था। यही वजह है कि फैंस ऐश्वर्या को ब्यूटी विद ब्रेन भी कहते हैं। ऐश के इस पुराने वीडियो पर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

सादगी और सुंदरता के दीवाने हुए फैंस

एक यूजर ने कहा “आखिर कोई इंसान इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है?” दूसरे ने कहा “इनकी सादगी मेरा दिल ले गई।” तीसरे ने कहा “ऐश्वर्या का यह नूर और रुतबा आज भी बरकरार है। इसमें कोई शक नहीं कि वह बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस है।” एक और शख्स बोला “ऐश्वर्या से सुंदर न कोई कभी था और न कभी होगा। आई लव यू ऐश।” बस ऐसे ही और भी लोग तारीफ की झड़ी लगाने लगे।

यहां देखें ऐश्वर्या का 29 साल पुराना वीडियो


बता दें कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने के बाद से ही ऐश्वर्या को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। उनका फिल्मी करियर बड़ा शानदार रहा। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में की। बहुत से बड़े सितारों संग काम किया। वर्तमान में ऐश्वर्या 49 साल की हैं। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने खुद को अच्छे से मेंटेन कर के रखा है। वह अब बच्चन परिवार की बहू भी हैं। उन्होंने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। वहीं 2011 में उन्हें बेटी आराध्या हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button