समाचार

अनंत अंबानी ने बाप की उम्र के कर्मचारी से छूआ लिए पैर, भड़के लोग बोले- इसे पैसों का घमंड है..

अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। इन दिनों मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी मीडिया की हेडलाइंस बटोर रहे हैं। बीते दिनों अनंत अपनी सगाई को लेकर चर्चा में रहे थे। उन्होंने राधिका मर्चेन्ट से सगाई की थी। और अब वह अपने प्राइवेट जेट में अपने कर्मचारी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी जिसके चलते लोग उनके ऊपर भड़के हुए हैं।

anant ambani

अनंत अंबानी ने मनाया कर्मचारी का बर्थडे

अंबानी परिवार अपने कर्मचारियों की खुशियों का खास ख्याल रखने के लिए जाना जाता है। धीरुभाई से लेकर मुकेश अंबानी तक, सभी समय-समय पर अपने कर्मचारियों को खास महसूस कराते रहे हैं। इसी कड़ी में अनंत अंबानी भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने एक कर्मचारी का बर्थडे अपने प्राइवेट जेट में सेलिबेट किया। इस दौरान अनंत ने कर्मचारी के लिए केक का इंतजाम किया।

कर्मचारी को अनंत ने अपने हाथों से केक खिलाया। इस बात से कर्मचारी बड़ा खुश दिखाई दिया। वह इतना भावुक हो गया कि उसने अनंत के पैर छू लिए। हालांकि ऐसा जब हुआ तब अनंत थोड़े असहज दिखाई दिए। हालांकि ये पैर छूने वाली बात लोगों को रास नहीं आई। उन्हें ये अच्छा नहीं लगा कि अनंत ने अपनी बाप के उम्र के शख्स को पैर छूने दिया और एक बार भी उसे ऐसा करने से रोका नहीं।

इस गलती पर भड़के लोग

एएक यूजर ने कहा “बाप के उम्र के इंसान से पैर छुवा रहा है। ये सिर्फ रुपया का घमंड है।” दूसरा यूजर बोला “औदा और कामयाबी इसे अगर इसके मेहनत लगन से मिली होती तो ये इस बात की अहमियत समझता कि अपने से बड़े को अपना पैर कभी छूने नहीं चाहिए। ये सब तो इसे घर बैठे बाप की विरासत से मिली है तो इससे और क्या उमीद की जा सकती है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा “उम्र से बड़े व्यक्ति से पैर छुवाना सही नही। भले ही वह कर्मचारी ही क्यों न हो उनका।” कुछ ही सेकंड का यह वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर patialapolitics नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वैसे इस मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

यहां देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Patiala Politics (@patialapolitics)


अनंत की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से सगाई की है। वीरेन एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के CRO और वाइस चेरमैन हैं। राधिका और अनंत बचपन के दोस्त भी हैं। राधिका न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं तो अनंत ब्राउन यूनिवर्सिटी से पास आउट हैं। राधिका एक अच्छी ट्रेन्ड डांसर भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button