बॉलीवुड

पापा विराट कोहली की कॉपी हैं बेटी वामिका, दूसरे जन्मदिन के मौके पर रिवील हुआ चेहरा, देखें Photo

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और जाने-माने क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी वामिका आज 2 साल की हो गई है। बता दे वामिका का जन्म 2021 में हुआ था। बेटी के जन्मदिन के इस खास मौके पर अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर कुछ चुनिंदा तस्वीरें साझा की है। तो आइए देखते हैं वामिका की तस्वीरें…

वामिका के बर्थडे पर अनुष्का ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें…
बता दें, अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर वामिका के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, “दो साल पहले मेरा दिल बड़ा हो गया।” तो वहीं विराट कोहली ने लिखा कि, “मेरे दिल की धड़कन दो साल की हो गई है।” फैंस इन तस्वीरों पर वामिका को जन्मदिन की बधाई दी तो वही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाया।

anushka

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटी के जन्म के बाद से ही उसका चेहरा नहीं दिखाया है। ऐसे में फैंस वामिका की एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने बेटी की तस्वीर लेने पर आपत्ति जताई है। वह वामिका का जन्म के बाद से ही नहीं चाहती कि कोई भी उनकी बेटी की तस्वीर ले।

anushka

इसके पीछे का कारण अनुष्का विराट ने बताते हुए कहा था कि अभी उनकी बेटी को वह इन सब चीजों में इंवॉल्व नहीं करेंगे। जब वह बड़ी हो जाएगी तो अपने आप मीडिया और पैपराजी को समझने लगेगी।

anushka sharma

लेकिन हाल ही में जब अनुष्का और विराट बेटी के साथ वृंदावन पहुंचे थे तो यहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इसमें अनुष्का की गोद में बैठी वामिका का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। वामिका का चेहरा देखते ही फैंस ने वामिका को पापा विराट की कॉपी बताया था।

anushka

शादी से पहले 3 साल तक किया डेट
बता दें, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी से पहले करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद साल 2017 में यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद साल 2021 में इनके घर बेटी का आगमन हुआ। गौरतलब है कि शादी के बाद से ही अनुष्का फिल्मी दुनिया से दूर थी।

अब वह फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के जरिए इंडस्ट्री में एक बार फिर से कमबैक करने जा रही है जिसके चलते फैंस भी काफी खुश है। अनुष्का को आखरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था जिसमें वह मशहूर एक्टर शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थी। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके अलावा अनुष्का के पास फिल्म ‘कनाडा’ भी है जिसमें वह अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

anushka sharma

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button