अन्य

नाश्ते में सेब के सेवन से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, गंभीर बीमारियों से होता है बचाव

अंग्रेजी में एक कहावत है- “An Apple a Day, Keeps the Doctor Away” इसका मतलब होता है “एक सेब रोजाना खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ” अगर आप रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं तो यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है बहुत से लोग ऐसे हैं जो सेब को छीलकर यानि उसका छिलका उतार कर खाते हैं जो सेब खाने का गलत तरीका है सेब के छिलकों में कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करते हैं यह कई पोषक तत्व विटामिन और खनिज का खजाना है जो छोटी-छोटी बीमारियों से ही नहीं बल्कि बड़ी-बड़ी और गंभीर बीमारियों को भी दूर करने की क्षमता रखता है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सेब खाने से हमारे स्वास्थ्य संबंधित क्या-क्या चमत्कारिक लाभ पहुंचते हैं इसके विषय में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं सेब खाने के फायदों के बारे में

एनीमिया की समस्या करता है दूर

अगर आप रोजाना नाश्ते में एक सेब का सेवन करते हैं तो इससे हमारे शरीर में खून की मात्रा पूरी हो जाती है क्योंकि सेब में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, अगर किसी व्यक्ति को एनीमिया की समस्या है तो उसको अपने आहार में सेब अवश्य शामिल करना चाहिए।

ब्लड शुगर करता है नियंत्रण

जिन व्यक्तियों को डायबिटीज की समस्या है उनके लिए रोजाना नाश्ते में सेब का सेवन बहुत ही फायदेमंद साबित होगा यदि आप सेब को छिलके के साथ खाते हैं तो इससे आपका डायबिटीज नियंत्रण में रहता है।

मोटापा करता है कम

आजकल के समय में ज्यादातर लोगों को मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है वह अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान नजर आते हैं मोटापा होने की वजह से डायबिटीज बीपी और भी कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां होने की संभावना रहती है अगर आपको भी मोटापे की समस्या है और आप इसको कम करना चाहते हैं तो रोजाना नियमित रूप से एक सेब का सेवन आरंभ कर दीजिए।

दांतो के सड़न में फायदेमंद

अगर आप सेब का सेवन छिलके समेत करते हैं तो इससे आपके दांतो की सड़न में रोकथाम होती है क्योंकि सेब का छिलका दांतों में कैविटी को होने से रोकता है इसके अतिरिक्त गर्भावस्था के दौरान सेब के सेवन से खून की कमी पूरी होती है।

ऊर्जा का अच्छा स्रोत

शारीरिक ऊर्जा प्रदान करने के लिए सेब बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता है यह फेफड़ों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का भी कार्य करता है अगर आप अपने शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाना चाहते हैं तो अपने आहार में सेब को शामिल अवश्य कीजिए।

कब्ज से दिलाए छुटकारा

सेब में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिन व्यक्तियों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए सेब का सेवन बहुत ही फायदेमंद साबित होगा इसलिए अगर आपको भी कब्ज की समस्या है तो अपने आहार में सेब अवश्य शामिल करें।

यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी तो आप नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में हमको कमेंट कर सकते हैं और इस पोस्ट को अपने मित्रों के बीच शेयर भी कर सकते हैं हम आगे भी आपके स्वास्थ्य से जुड़ी हुई जानकारियां लेख के माध्यम से लाते रहेंगे धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button