बॉलीवुड

Bigg Boss 16 के बाद अर्चना गौतम ने ट्रैक्टर पर निकाली रैली, सादगी भरे अवतार ने जीता दिल – Pics

अर्चना गौतम जब से बिग बॉस 16 में नजर आई है तब से उनकी लोकप्रियता में बहुत इजाफा हुआ है। बिग बॉस हाउस में उन्होंने जनता का बहुत मनोरंजन किया। वह भले यह सीजन नहीं जीत पाई लेकिन उन्होंने जनता का दिल जरूर जीत लिया। अर्चना एक अभिनेत्री, मॉडल होने के अलावा भारतीय राजनेता भी हैं। हाल ही में उन्होंने मेरठ में एक ट्रैक्टर रैली की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी पसंद की जा रही है।

अर्चना की ट्रैक्टर रैली ने जीता फैंस का दिल

अर्चना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मेरठ की इस ट्रैक्टर रैली की तस्वीरें साझा की हैं। इस दौरान एक्ट्रेस सफेद रंग की सलवार कमीज में दिखाई दी। वह रैली में अधिकतर समय ट्रैक्टर पर सवार रहीं। इस दौरान उनके चेहरे पर पूरे समय एक प्यारी सी मुस्कान थी। फैंस उनकी रैली की इन तस्वीरों को बड़ा पसंद कर रहे हैं।

बिग बॉस 16 की पार्टी में किया एंजॉय

इसके पहले अर्चना ने बिग बॉस 16 की बैश पार्टी भी अटेंड की थी। इस दौरान वह अपने भाई गुलशन गौतम संग दिखाई दी थी। पार्टी में उन्होंने ग्रे कलर का गाउन पहना था जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा था। अर्चना के भाई को बिग बॉस के फैमिली वीक में अपनी चुलबुली हरकतों के लिए बड़ा पसंद किया गया था। तब से वह जानता के बीच बड़ा पॉपुलर हो गया था।

ऐसा रहा करियर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्चना गौतम ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर भी हैं। वह मिस बिकिनी इंडिया 2018 जीता, मिस कॉसमॉस वर्ल्ड 2018 में इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा वह मोस्ट टैलेंट 2018 का उप खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उनके नाम मिस उत्तर प्रदेश 2014 का टाइटल भी है। वह ग्रैंड मस्ती, हसीना परकार, बारात कंपनी और जंक्शन वाराणसी जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

राजनीति में है एक्टिव

अर्चना ने राजनीति में कदम नवंबर 2021 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होकर रखा था। उन्होंने हस्तिनापुर (विधानसभा क्षेत्र) से 2022 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव का टिकट लिया था। इस निर्वाचन क्षेत्र में उनका मुकाबला 7 अन्य उम्मीदवारों से था। हालांकि भाजपा उम्मीदवार दिनेश खटिक ने उन्हें चुनाव में हरा दिया था। उन्हें 107587 वोट मिले थे। जबकि अर्चना के हाथ सिर्फ 1,519 वोट लगे थे।

बयानों को लेकर होती हैं ट्रोल

अर्चना अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। जैसे हाल ही में वह अपने लिए मुंबई में फ्लैट ढूंढ रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुंबई में अच्छे फ्लैट का अलंकार पड़ गया है। दरअसल उनके कहने का मतलब था कि फ्लैट का अकाल पड़ गया है। ऐसे में फैंस ने उन्हें बहुत ट्रोल किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसी तरह एक पैपराजी ने उनसे बोला कि आप हॉट लग रही हैं। इस पर अर्चना ने कहा कि मैं हूं ही हॉट। अपने मुंह से अपनी तारीफ करने को लेकर भी वह बड़ी ट्रोल हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button