दिलचस्प

आनंद महिंद्रा से शख्स बोला- 10 हजार में कार बना दोगे? मिला ऐसा जवाब हिल गए दिमाग के सभी पुर्जे

‘कार’ एक ऐसी चीज है जिसे खरीदने का सपना हर कोई देखता है। लेकिन बजट कम होने की वजह से कई मिडिल क्लास और गरीब लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं। उनके लिए ये चीज सपना ही रह जाती है। ऐसे में वे उम्मीद करते हैं कि काश कोई ऐसा चमत्कार हो जाए कि कार बेहद सस्ते दामों पर मिल जाए। ऐसे में एक शख्स ने फेमस उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Industrialist Anand Mahindra) से पूछ लिया कि ‘क्या आप 10 हजार रुपए में कार बना सकते हैं?’

आनंद महिंद्रा से शख्स बोला- 10 हजार में कार बना दोगे?

मात्र 10 हजार रुपए में कार बनाने की बात सुनने में ही अजीब लगती है। इतने पैसों में तो मोटरसाइकिल भी नहीं आती है। बाइक छोड़ो एक ढंग का मोबाइल भी लेने जाओ तो वह भी 10 हजार के ऊपर का होता है। मजबूर और आधुनिक साइकिल खरदों तो वह भी दस हजार से ऊपर की आती है। ऐसे में कार को इतने पैसों में बनाना असंभव सा है।

लेकिन आनंद महिंद्रा तो अपने मजाकियां अंदाज और बुद्धिमानी के लिए जाने जाते हैं। यदि आप उन्हें ट्विटर पर फॉलो करते हैं तो जानते होंगे कि उनके ट्वीट कितने मजेदार या रोचक होते हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का होता है। यही वजह है कि ट्विटर पर उन्हें 92 लाख से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं।

आनंद महिंद्रा का जवाब सुन लोटपोट हो गए लोग

तो चलिए फिर से मुद्दे की बात पर आते हैं। एक बंदे ने ट्वीटर पर आनंद महिंद्रा से 10 हजार रुपए में कार बनाने की विनती कर दी। इस पर आनंद महिंद्रा ने जो जवाब दिया उसने लोगों का दिल जीत लिया। आनंद महिंद्रा ने कहा कि “हमने इससे भी बढ़िया किया है। सिर्फ डेढ़ हजार रुपए की कीमत में बनाई है।” हालांकि अपनी इस ट्वीट में वह महिंद्रा की THAR कार का एक खिलौना का फोटो साझा कर देते हैं। ये कार वाला खिलौना ऑनलाइन 1300 रुपए में बिक रहा है।

आनंद महिंद्रा ऐसा सिर्फ मजाक के रूप में करते हैं। सभी को पता है कि सिर्फ 10 हजार रुपए में कार बनाना संभव नहीं है। अभी तक मार्केट में 1 लाख रुपए से कम कीमत वाली ढंग की कार नहीं आए है। हालांकि आनंद महिंद्रा ने अपनी हाजिर जवाबी और सेंस ऑफ ह्यूमर से लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। अब हर कोई उनकी तारीफ़ों के पूल बांध रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button