बॉलीवुड

ये शख्स है भारत का पहला Mr India, एक हादसे से तबाह हुआ फिल्म करियर, नेशनल TV पर कहा- I am Gay

मिस इंडिया और मिस्टर इंडिया जैसे टाइटल जितना हर किसी का सपना होता है। क्या आप जानते हैं भारत का पहला मिस्टर इंडिया कौन है? इनका नाम दीपक पाराशर है। दीपक दिल्ली के रहने वाले हैं, हालांकि उनका जन्म 2 अप्रैल 1952 में पुणे में हुआ था। उनके पापा आर्मी में थे। जब उनका ट्रांसफर हुआ तो दीपक दिल्ली आ गए।

जवानी के दिनों में दीपक बड़े ही हैंडसम और स्टाइलिश दिखा करते थे। उनकी हाइट और पर्सनालिटी अमिताभ बच्चन जैसी थी। वह करीब 6 फिट लंबे थे। वह पहले मिस्टर दिल्ली बने और फिर मिस्टर इंडिया। उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया। लेकिन एक हादसे ने उनकी लाइफ बर्बाद कर दी। इस हादसे ने न सिर्फ उनका करियर बल्कि शादीशुदा जिंदगी भी तबाह कर दी। तो आखिर ऐसा क्या हुआ? चलिए जानते हैं।

इत्तफाक से बने मिस्टर इंडिया

दीपक ने ग्रेजुएशन के लिए सेंट स्टीफन कॉलेज में एडमिशन लिया था। फिर उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी किया। एक बार वह दोस्तों के साथ कॉफी पीने एक रेस्तां में गए। यहां उन्हें लड़के-लड़कियों की लंबी लाइन दिखी। पता चला कि मिस्टर इंडिया और मिस इंडिया के फॉर्म भरे जा रहे हैं। दोस्तों के प्रोत्साहित करने पर उन्होंने भी फॉर्म भर दिया।

दोस्तों ने ही दीपक के कपड़ों का इंतजाम किया। फिर रैंप वॉक और सवाल-जवाब जैसे राउन्ड का सिलसिला शुरू हुआ। दीपक बड़ी सरलता से इन्हें पार करते चले गए। मिस्टर दिल्ली बनने के बाद वह मिस्टर इंडिया की रेस में शामिल होने मुंबई आए। यहां भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया। और आखिर 1976 में वह देश के पहले ‘मिस्टर इंडिया’ बने। तब जीनत अमान और देव आनंद ने उन्हें ताज पहनाया था।

मॉडलिंग और बॉलीवुड का सफर

‘मिस्टर इंडिया’ बनते ही दीपक के बाद मॉडलिंग ऑफर्स की लाइन लग गई। बड़े-बड़े ब्रांड उन्हें एड देने लगे। जल्द वह इंडिया के टॉप मॉडल बन गए। फिर उन्होंने बॉलीवुड का रास्ता नापा। पहले उन्होंने डायरेक्टर श्याम बैनिगल का असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर भूमिका, निशांत और अंकुर जैसी क्लासिक फिल्मों काम किया। फिल्मों की बारिकियां सीखने के बाद वह एक्टर बन गए। वे यूनाइटेड प्रोड्यूर्स प्रतियोगिता के विनर भी रहे। ये वही प्रतियोगिता है जिसमें भाग लेकर राजेश खन्ना सुपरस्टार बने थे।

1980 में बीआर चोपड़ा ने उन्हें ‘इंसाफ का तराजू’ फिल्म का ऑफर दिया। इसमें वह जीनत अमान संग नजर आए। फिर उन्होंने निकाह फिल्म की। इसके बाद उन्हें ‘आप तो ऐसा न थे’ में देखा गया। इस फिल्म का सॉन्ग ‘तू इस तरह से’ बड़ा हिट हुआ। अब हर कोई उनकी एक्टिंग का फैन हो गया। उस दौर में मल्टी स्टारर फिल्में अधिक नहीं बनती थी। लेकिन फिर भी राज बब्बर संग उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। जल्द दीपक ने अपनी फैन सरिता से शादी रचा ली। इस शादी से उन्हें बेटी राधिका हुई।

एक हादसे ने बर्बाद कर दिया सबकुछ

राधिका जब 5 महीने की थी तब एक फिल्मी इवेंट के लिए दीपक को दुबई में आमंत्रित का गया। यहां उन्हें एक सम्मान दिया जाना था। दुबई में वह एक बोट राइड पर निकल पड़े। इस फैसले ने उनकी जिंदगी पलट दी। बोट हादसे का शिकार हो गई। इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। दीपक बच तो गए लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अब व्हीलचेयर पर आ गए थे।

इस हादसे के बाद दीपक की पत्नी पति की सेवा करने की बजाय अपनी 5 माह की बेटी को लेकर चली गई। हालांकि दीपक के मां बाप ने बेटे की सेवा की। दीपक को पूरी तरह ठीक होने में तीन साल लगे। तब तक बॉलीवुड उन्हें भूल चुका था। उनकी जगह नए चेहरों ने ले ली थी। दीपक ने बड़े-बड़े मेकर्स से काम मांगा, लेकिन किसी ने घास नहीं डाली। मजबूरी में उन्हें बी-ग्रेड फिल्में करनी पड़ी।

नेशनल TV पर कहा – मैं गे हूं

दीपक ने शुरुआत में एक हॉरर फिल्म भी की। लेकिन वह इसमें ऐसे उलझे कि उन्हें आगे भी बहुत सी हॉरर फिल्में मिली। वह पुरानी हवेली, खूनी मुर्दा, शैतानी इलाका, हत्यारन जैसी बी-ग्रेड हॉरर फिल्मों में दिखे। फिर 1993 में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया। वह ‘आंधियां’, ‘जी हॉरर शो’, ’चंद्रकांता’, ’स्वाभिमान’, ’कानून’, ’रिश्ते’, ’डॉलर बहू’, ’कहीं तो होगा’, ’चंद्रमुखी’ और ‘नीम नीम शहद शहद’ जैसे टीवी शो में दिखे।

साल 2006 में दीपक ’बिग बॉस 1′ में भी नजर आए। इस शो में उन्होंने एक चौंकाने वाली बात कही। उन्होंने सरेआम ये बात स्वीकार की कि मैं एक गे हूं। उनका समलैंगिक होने वाल बात ने सभी को हैरान कर दिया। वह इस बात को लेकर कई दिनों तक सुर्खियों में रहे। वर्तमान में वह 70 साल के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button