बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा के अलावा इन लड़कियों के साथ भी रहा है अर्जुन का अफेयर, नंबर 2 से तो करना चाहते थे शादी

बॉलीवुड के सुपरमैन कहे जाने वाले अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने और मलाइका के रिलेशनशिप को लेकर के अक्सर ही खबरों में बने रहते हैं। बॉलीवुड में फिल्म इश्कजादे से साल 2012 में डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ परिणीती चोपड़ा नजर आई थी। लेकिन इसके बावजूद भी वो बॉलीवुड में उतना अच्छा करियर नहीं बना पाए।

हालांकि भले ही उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल ना दिखा पाई हों। लेकिन अपने अफेयर्स को लेकर के अर्जुन हमेशा सुर्खियों में बने रहे हैं। काफी दिनों में मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि इसके भी पहले अर्जुन का नाम बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेस और लड़कियों के साथ जुड़ चुका है जिनकों लेकर के अर्जुन काफी ज्यादा चर्चा में रहे थे।

अर्पिता खान

भले ही इन दिनों सलमान खान की एक्स भाभी को मलाइका के साथ रिलेशनशिप में हों लेकिन अर्जुन का रिलेशनशिप सलमान की बहन अर्पिता के साथ भी रह चुक है। अर्पिता के साथ अपने रिलेशन को अर्जुन ने खुद से एक्सेप्ट किया था। साल 2014 में अर्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। अर्जुन ने कहा था कि उनकी लाइफ का पहले रिलेशन सलमान की बहन अर्पिता के साथ ही था। उन्होंने कहा था- ‘मेरा पहला और अब तक का सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता के साथ था। जब मैं 18 साल का था तब हम एक-दूसरे को देखने लगे थे। ऐसा दो साल तक चला। अर्पिता ने अपनी तरफ से हमारे रिलेशनशिप का अंत किया था।’

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी अर्जुन कपूर का नाम जुड़ चुका है। दोनों के अफेयर की काफी चर्चाओं में था। यहां तक की अर्जुन कपूर के करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में इस बात को एक्सेप्ट भी किया था कि वो अनुष्का के साथ शादी करना चाहते हैं। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड में दबंग गर्ल से फेमस हुई सोनाक्षी स‍िन्हा के साथ भी अर्जुन के अफेयर की खूब खबरें उड़ी थीं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी कभी इसे दुनिया के सामने स्वीकार नहीं किया। र‍िपोर्ट के मुताब‍िक दोनों ने काफी लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

आथिया शेट्टी

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथ‍िया शेट्टी के साथ भी अर्जुन कपूर का नाम जुड़ जा चुका है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी कभी अपने इस रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार नहीं किया। बल्कि अर्जुन वे आथिया को हमेशा अपनी अच्छी और पुरानी दोस्त बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button