बॉलीवुड

तुर्की में अकेले मजे कर रही मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर हुए दुखी, खुलेआम की प्रेमिका की बुराई

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों प्यार में डूबे रहते हैं। इनका रिश्ता काफी दिनों से चल रहा है। अब तो ये खुलकर अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। मीडिया या फैंस से अपने अफेयर को छिपाते भी नहीं है। इन्हें आए दिन एक साथ टाइम स्पेन्ड करते हुए देखा जाता है। हालांकि इन दिनों ये लव बर्ड अपने वर्क कमीटमेंट के चलते एक दूसरे से दूर है।

अर्जुन अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में बीजी हैं। जबकि मलाइका तुर्की में फोटोशूट कराने गई हुई है। इस बीच इंस्टाग्राम पर अर्जुन ने फैंस के साथ सवाल-जवाब सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने बीच में मलाइका का जिक्र छेड़ दिया। फिर जो हुआ वह बड़ा ही मजेदार था।

मलाइका को मिस कर रहे अर्जुन

दरअसल अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की। इसमें वे हॉट चटनी के साथ मोमोज का लुफ़त उठाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस से कुछ मसालेदार सॉस को लेकर सजेशन मांगा। इस दौरान एक फैन ने अर्जुन के मजे लेते हुए कह दिया कि आपको तो सिर्फ मलाइका के हाथों से बनी चटनी खाना चाहिए। फैन के इस कमेंट का अर्जुन ने भी बड़ा अच्छा जवाब दिया।

अर्जुन कपूर ने जवाब में कहा ‘कृपया उनसे कहे कि जब वे घर आए तो मेरे लिए चटनी जरूर बनाएं। अभी तो वे ट्रिप के मजे ले रही हैं। अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करने में बीजी हैं। अब शायद आपकी बात का उन पर असर हो जाए।’ इस जवाब के साथ अर्जुन ने  मलाइका अरोड़ा को भी टैग किया।

अब अर्जुन की इन बातों से ऐसा भी लगा कि वे मलाइका को बड़ा मिस कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि उनकी प्रेमिका तुर्की से जल्द से जल्द भारत आ जाए। वे वहां जाकर कुछ ज्यादा ही बीजी हो गई हैं और अर्जुन को कम समय दे पा रही हैं। हम भी उम्मीद करते हैं कि मलाइका के भारत आते ही अर्जुन का अकेलापन दूर हो जाएगा।

रणवीर सिंह को कहा स्वीट डिश

अर्जुन के इस सवाल जवाब के सेशन में एक शख्स ने उन्हें रणवीर सिंह की चिंग्ज सॉस खाने की भी सलाह दी। इस पर अर्जुन ने कहा ‘वैसे तो रणवीर सिंह बाड़े हॉट हैं, लेकिन मेरे लिए वह एक स्वीट डिश हैं।’

तुर्की में मजे कर रही मलाइका अरोड़ा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


मलाइका अरोड़ा की बात करें तो वे इन दिनों तुर्की में खूब मजे कर रही हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट खंगालने पर पता चलता है कि वह अपनी छुट्टियों का कितना आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने रेड कलर की ड्रेस में फोटो शेयर की थी। इसे फैंस ने बड़ा पसंद किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button