बॉलीवुड

मलाइका की फ़ोटो देख बेकाबू हुए अर्जुन कपूर, कमेंट कर मांग ली ये खास चीज़

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ छुट्टियां बिताती हुई नजर आ रही हैं। जी हां, मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड संग तस्वीर भी शेयर कर चुकी हैं, लेकिन अब एक ऐसी तस्वीर शेयर किया है, जिसे देख कर अर्जुन कपूर बेकाबू हो गए। इतना हैं नहीं, अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर ही मलाइका अरोड़ा से एक खास चीज़ की डिमांड कर दी, जिसकी वजह से यह तस्वीर वायरल हो रही है। तो चलिये जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

न्यूयॉर्क में मलाइका अरोड़ा इन दिनों खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं, जिसकी तस्वीरे भी शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरो में मलाइका अरोड़ा के एक नया अवतार भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा की इन तमाम तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन जिस फ़ोटो की बात हम कर रहे हैं, वह फ़ोटो तो मलाइका की खूबसूरती के साथ साथ अर्जुन कपूर के कॉमेंट की वजह से वायरल हो रही है। इतना ही नहीं, इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं, क्योंकि उनका ड्रेसिंग सेंस कमाल का दिख रहा है।

पोल पकड़कर मलाइका अरोड़ा ने खिंचवाई फ़ोटो

 

View this post on Instagram

 

Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor … love n happiness always

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

मलाइका अरोड़ा द्वारा शेयर की गई तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में मलाइका अरोड़ा ने पोल पकड़ा हुआ है, जिसका बाद दिल चुरा लेने वाला पोज़ दिया है। इतना ही नहीं, इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा की ड्रेस भी काफी खूबसूरत लग रही है। इस ड्रेस की वजह से उनकी खूबसूरती पहले के मुकाबले और भी ज्यादा बढ़ गयी। बता दें कि मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर की जहां लोग तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं अर्जुन कपूर ने एक खास चीज़ मांग ली है, जिसका जवाब अभी तक नहीं दिया गया है।

अर्जुन कपूर ने मांगी ये खास चीज़

मलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा कि फ़ोटो क्रेडिट कौन है? मतलब साफ है कि इस खूबसूरत फ़ोटो को अर्जुन कपूर ने ही खीचा है, जिसकी वजह से उन्होंने मलाइका अरोड़ा से क्रेडिट की बात कही है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर न्यूयॉर्क में टाइम स्पेंड कर रहे हैं, जिसकी वजह से दोनों साथ रह भी रहे हैं। हाल ही में मलाइका ने अर्जुन का हाथ पकड़ते हुए एक फोटो शेयर किया, जिसके बाद लोगों ने कहा कि अब तो रिश्ता भी आधिकारिक हो गया है।

जल्द कर सकते हैं दोनो शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनो शादी करने वाले हैं, लेकिन फैमिली राज़ी नहीं हो रही है। हाल ही में खबर आई थी बोनी कपूर मलाइका को अपनी बहू बनाने के लिए राजी नहीं है, जिसकी वजह से दोनों को रुकना पड़ रहा है। हालांकि, अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर कहा कि उन्हें अभी शादी नही करनी है, लेकिन मामला कुछ और ही नज़र आ रहा है। इतना ही नहीं, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने मुंबई में एक फ्लैट भी खरीदा है, जिसमें शादी के बाद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button