समाचार

Pics : शाही शादी में राहुल-गहलोत : प्रियंका ने किया बारात का स्वागत, रात 12 बजे तक जमाया रंग

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले देशभर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत भ्रमण किया था. उन्होंने अपनी खोखली हो चुकी कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने का काम किया था. करीब 3500 किलोमीटर की यात्रा राहुल गांधी ने देशभर में की.

राहुल गांधी फिलहाल एक शादी समारोह में पहुंचने के चलते चर्चा में है. राजस्थान में हुई एक शाही शादी में उनके अलावा उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई कांग्रेस नेताओं ने शिरकत की. सोशल मीडिया पर सभी की तस्वीरें सुर्ख़ियों में है.

बता दें कि बुधवार को राजस्थान के अलवर में एक शाही शादी हुई. इसमें देशभर के 60 राजपरिवारों ने हिस्सा लिया. शादी में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भी मौजूदगी दर्ज कराई. गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी मानविका की शादी पाली के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अविजित सिंह संग संपन्न हुई.

अलवर जिले में शादी के फंक्शन तीन दिनों तक चले. पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने अपनी बेटी मानविका की शादी में राहुल गांधी, अशोक गहलोत और प्रियंका गांधी जैसे कांग्रेसी दिग्गजों को भी आमंत्रित किया था. शादी में पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भंवर जितेंद्र सिंह ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी मानविका और पाली के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अविजित सिंह की शादी अलवर के फूलबाग पैलेस में हुई. मानविका और अविजित ने 200 से ज्यादा देसी-विदेशी मेहमानों के बीच सात फेरे लिए. इससे पहले बारात का शानदार अंदाज में फूल बरसाकर स्वागत किया गया. बारातियों का स्वागत करने वालों में प्रियंका गांधी भी शामिल रहीं.

अविजीत सिंह बारात लेकर बुधवार शाम को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम से फूलबाग पैलेस पहुंचे. दूल्हे राजा अविजीत सिंह पैलेस के अंदर तक हाथी पर सवार होकर पहुंचे. दूल्हे का फूल बरसाकर और मंगल गीत गाकर स्वागत किया गया.

प्रियंका-राहुल गांधी ने भंवर जितेंद्र सिंह संग खाया खाना

भंवर जितेंद्र सिंह बेटी की शादी में पहुंची भाई-बहन राहुल-प्रियंका की जोड़ी ने जितेंद्र सिंह संग खाना खाया. वायरल तस्वीर में आप देख सकते है कि खाने की टेबल पर भंवर, राहुल और प्रियंका के साथ अन्य मेहमान भी नजर आ रहे हैं.

प्रियंका-गहलोत 6 घंटे रहे, रात 9 बजे पहुंचे राहुल गांधी

अशोक गहलोत और प्रियंका गांधी शादी समारोह में शाम के समय ही पहुंचे गए थे. बुधवार शाम को करीब पांच बजे दिल्ली से प्रियंका अलवर आ गई थीं. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शादी में 6 बजे पहुंचे थे. दोनों करीब 6 घंटे तक शादी में रुके. वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भंवर जितेंद्र की बेटी की शादी में रात नौ बजे तक पहुंचे. वे तीन घंटे तक रुके और रात 12 बजे रवाना हो गए थे.

अविजीत सिंह संग नजर आए राहुल-प्रियंका

शादी में कांग्रेस के दिग्गजों के साथ ही आस-पास के क्षेत्र के कई नेता और विधायक भी पहुंचे थे. प्रियंका और राहुल इस दौरान भंवर जितेंद्र सिंह के दामाद अविजीत सिंह संग बैठे हुए नजर आए. पास में ही खड़े हुए है भंवर जितेंद्र सिंह.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button