बॉलीवुड

वो हजारों मर्दो संग सोने के लिए तैयार रहे.. स्वरा की शादी पर महंत राजू दास का बयान

अपने बेबाक बयान के लिए मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी के कारण सुर्खियों में है। गौरतलब है कि स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से सपा नेता फहद अहमद के साथ शादी रचा ली है। दोनों ने जनवरी में शादी रचाई थी लेकिन फरवरी में इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया। ना केवल फैंस इस शादी से हैरान हुए बल्कि स्वरा भास्कर की शादी विवाद में भी आ गई।

हाल ही में एक मौलाना ने स्वरा भास्कर की शादी को नाजायज बताया था। अब इसी बीच अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने भी स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी पर विवादित बयान दे दिया। तो आइए जानते हैं संत राजू दास ने क्या कहा?

एक्ट्रेस की शादी पर संत के बिगड़े बोल
राजू संत दास ने स्वरा और फहाद की शादी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि, “स्वरा भास्कर ने उस कौम में शादी की है, जो अपनी बहनों से शादी कर लेते हैं। उसके बाद महिलाओं को तलाक, तलाक, तलाक कहकर कई मर्दों के साथ रात बितानी पड़ती है।” उन्होंने कहा कि स्वरा भास्कर 10 दिन पहले जिस लड़के को ट्वीट कर कहती हैं कि भाई किसी अच्छी लड़की से शादी कर लो। दस दिन बाद उसी लड़के से शादी कर लेती हैं। अगर स्वरा भाष्कर एक नारी शक्ति हैं और सशक्त महिला हैं तो उन्हें उस कौम में शादी ही नहीं करनी चाहिए थी।”

swara bhaskar

उन्होंने आगे कहा कि, “मैं किसी महिला का या किसी धर्म का अपमान नहीं करना चाहता, लेकिन हिंदू धर्म में सती प्रथा की कुरीति थी जो आज समाप्त हो गई है। उसी तरह से इस्लाम में भी हलाला जैसी कुरीति भी समाप्त होनी चाहिए, क्योंकि हलाला की पीड़ा उस महिला से पूछिए जिसे भाई, पिता और गुरु के साथ बिस्तर गर्म करना पड़ता है। ऐसी संस्कृति भाड़ में चली जानी चाहिए।”

इतना ही नहीं बल्कि संत ने स्वरा को अल्टीमेटम देते हुए यहां तक कह दिया है कि, “स्वरा भास्कर अगर हजारों मर्दों के साथ रात बिताना चाहती हैं तो उन्हें यह शादी मुबारक। ]”

swara bhaskar

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, “स्वरा भास्कर भारत तेरे टुकड़े होंगे। इंशाल्लाह इंशाल्लाह गैंग की सदस्य हैं।”

swara bhaskar

6 जनवरी को शादी के बंधन में बंधी स्वरा
रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इसी साल 6 जनवरी को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की जिसकी तस्वीरें अब सामने आई है। बता दें फहाद अहमद बरेली के बहेड़ी कस्बा के रहने वाले हैं। इसके अलावा वह समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष है।

swara bhaskar

फहाद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की जबकि उन्होंने एमफिल टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस और पीएचडी भी की है। फहाद समाजवादी पार्टी के सबसे अधिक पढ़े लिखे नेता में से एक है। खास बात ये हैं कुछ दिन पहले ही स्वरा ने फहाद को भाई कहकर संबोधित किया था और उन्होंने अब फहाद से शादी कर ली जिसकी वजह से भी उनको ट्रोल किया जा रहा है।

swara bhaskar

Related Articles

Back to top button