अध्यात्म

एग्जाम के टोटके: मेहनत के बावजूद परीक्षा में नहीं मिल रही सफलता? इन उपायों से करोगे टॉप

हर स्टूडेंट के लिए उसकी परीक्षा सबसे अधिक मायने रखती है। यह उसकी दिली ख्वाइश होती है कि वह एग्जाम में टॉप करे। या फिर कम से कम फर्स्ट डिवीजन पास हो जाए। वहीं कमजोर बच्चे तो भगवान से सिर्फ पास होने की प्रार्थना ही करते रहते हैं। परीक्षाओं का सिलसिला अब शुरू भी हो चुका है। कोई बोर्ड एग्जाम दे रहा है तो कोई अपने कॉलेज का सेमेस्टर टॉप करने का सपना देख रहा है। इसके अलावा कुछ बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी लगे हुए हैं। ऐसे में आज हम आपको इन परीक्षाओं में अच्छे नंबर लाने के लिए कुछ खास टोटके बताने जा रहे हैं।

इस बात में कोई शक नहीं कि मेहनत करने से ही परीक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। लेकिन कई बार छात्र मेहनत करना चाहता है लेकिन उसका पढ़ाई में ठीक से मन नहीं लगता है। एक स्थिति यह भी होती है कि पढ़ाई करते समय छात्र को सब कुछ याद हो जाता है लेकिन जब वह परीक्षा में लिखने बैठता है तो सब कुछ भूल जाता है। इसलिए आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी कुछ पढ़ाई भी टिप्स देने जा रहे हैं। इससे आपका ना सिर्फ पढ़ाई में मन लगेगा बल्कि आपकी मेमोरी पॉवर भी बढ़ेगी।

परीक्षा में अच्छे अंक लाने की वास्तु टिप्स

1. आप पढ़ाई करते समय किस दिशा में अपना मुंह कर बैठते हैं यह सबसे अधिक मायने रखता है। वास्तु शास्त्र की माने तो स्टूडेंट्स को पूर्व या उत्तर दिशा में अपना मुंह रखकर पढ़ाई करना चाहिए। इसकी वजह यह है कि इन दोनों दिशाओं में पॉजिटिव एनर्जी सबसे अधिक रहती है। यह दिशा में मुंह कर पढ़ाई करने से हमारा फोकस ज्यादा देर तक बना रहता है। हमारा पढ़ाई में मन लगता है। यह दोनों दिशाएं पढ़ने के लिए सबसे बेस्ट होती हैं।

2. पढ़ाई शुरू करने से पहले विद्यार्थियों को 5 से 10 मिनट तक मेडिटेशन करना चाहिए। अपने जीवन की सभी परेशानियों को छोड़कर अपने मन को शांत करना चाहिए। मन में मां सरस्वती का स्मरण करना चाहिए। ऐसा करने से आपका दिमाग एक जगह स्थिर हो जाएगा और आप पढ़ाई में अच्छे से फोकस कर पाएंगे। आप चाहे तो पढ़ाई से पूर्व पूजा-पाठ भी कर सकते हैं। इससे आपका मन पॉजिटिव हो जाएगा।

3. जब आप पढ़ाई करने बैठे हैं तो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि खिड़कियां दरवाजे के सामने न बैठें। दरअसल खिड़की दरवाजे से जब सीधी हवा आपकी और आती है तो आपका कंसंट्रेशन बिगड़ जाता है। इसके अलावा खिड़की दरवाजों से बाहर दिखने वाले नजारे और लोग आपका पढ़ाई से ध्यान भटका सकते हैं। इसलिए एक एकांत जगह में पढ़ने से आप और ज्यादा अच्छे से तैयारी कर पाएंगे।

4. आजकल के बच्चे अधिकतर रात में पढ़ना पसंद करते हैं। वह रातभर जागकर सारी किताबों का रट्टा मार लेते हैं। लेकिन जब परीक्षा हॉल में लिखने की बारी आती है तो उनके दिमाग की यह यादें धूमिल पड़ने लगती है। ऐसे मैं आपको सुबह ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ना चाहिए। सुबह का समय पढ़ाई लिखाई के लिए सबसे बेस्ट होता है। इस समय में याद की गई चीजें कई सालों तक आपके दिमाग में बनी रहती हैं। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि सुबह-सुबह ब्रेन सिस्टम सबसे ज्यादा एक्टिव रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button