राशिफल

विष्णु कृपा से इन 6 राशियों के बुलंदी में होंगे सितारे, भाग्य के सहारे मेहनत लाएगी रंग

ग्रह-नक्षत्रों की चाल समय के अनुसार हर किसी व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है। कभी व्यक्ति को ग्रह-नक्षत्रों से शुभ फल मिलता है तो कभी अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार व्यक्ति की राशि में जैसी ग्रह-नक्षत्रों की चाल होती है उसी के अनुसार व्यक्ति को अपने जीवन में परिणाम मिलते हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। हर मनुष्य को अपने जीवन में विभिन्न प्रकार के उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशियों के लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इनकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। भाग्य के सहारे इनको हर तरफ से फायदा मिल सकता है।

आइए जानते हैं विष्णु कृपा से किन राशियों के बुलंदी में होंगे सितारे

मेष राशि वाले लोगों का जीवन विष्णु कृपा से सकारात्मक रहने वाला है। आपके जीवन में बहुत सी शुभ घटनाएं देखने को मिलेंगी। आपको फिजूलखर्ची से मुक्ति महसूस होगी। धन कमाने के रास्ते हासिल होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आप खुद पर भरोसा करते हुए अपने सभी कामकाज पूरे करेंगे। आप अपने व्यापार में कोई रिस्क ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में आप नई योजनाएं बनाएंगे, जिसका भविष्य में आपको बेहतर रिजल्ट देखने को प्राप्त होगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी व्यतीत होने वाली है। आप अपने रिश्ते को समझदारी से चलाएंगे।

वृषभ राशि वाले लोग मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आप अपने जीवन की सभी चुनौतियों को हिम्मत और साहस के साथ सामना करेंगे। परिवार के लोगों का आपके कामकाज में पूरा सपोर्ट मिलेगा। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। गवर्नमेंट नौकरी करने वाले लोगों को लाभदायक अवसर हासिल होंगे। नए पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी।

कर्क राशि वाले लोगों का समय बढ़िया रहने वाला है। विष्णु कृपा से आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आपके द्वारा किए गए पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बनेगा। कामकाज के लिए समय महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत बनेगी। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में चल रहे तनाव में कमी देखने को मिल सकती है। आप एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझ सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलने की वजह से आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बेहतर रहेगा। आप अपने मजाकिया अंदाज से लोगों को अपना बना सकते हैं। काम के सिलसिले में आपकी तेज बुद्धि काम आएगी। आपको अपनी पुरानी योजनाओं का अच्छा नतीजा मिलेगा। इनकम बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ नए व्यापार की शुरुआत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे वाद-विवाद खत्म हो सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस नजर आएगा। शादीशुदा लोगों का जीवन ठीक प्रकार से व्यतीत होने वाला है। किसी करीबी रिश्तेदार से उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। विष्णु जी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आ सकता है। प्रॉपर्टी के कामों में आपको लाभ मिलेगा। खर्चों में कमी आएगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए आने वाले दिन बहुत ही अच्छे साबित होंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभाएंगे। माता की सेहत से जुड़ी हुई चिंता दूर हो सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जिस काम में आप काफी लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उसका आपको अच्छा रिजल्ट मिलने वाला है। मित्रों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। शादीशुदा जिंदगी में चल रहा तनाव दूर होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। आप नकारात्मक गतिविधियों में ना पड़े। बुरी संगति से आपको दूर रहने की जरूरत है अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को निराशा का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने जीवनसाथी से बहुत कुछ नया जानने को मिल सकता है। मित्रों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। काम के सिलसिले में आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक हो सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गलत खानपान की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है। पारिवारिक कार्यों में सफलता हासिल होगी। इस राशि के लोग किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। शादीशुदा जिंदगी में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप अपने दिल की बात किसी प्रिय व्यक्ति से कह सकते हैं। आप बेवजह का तनाव लेने से बचें।

तुला राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आप अपने पारिवारिक परेशानियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। आप अज्ञात परेशानियों की वजह से बेचैन हो सकते हैं। आपको अपने कामकाज पर फोकस करना होगा। आपके गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सतर्क रहें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय अच्छा रहने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मध्यम रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने दिल की बात खुलकर कह सकते हैं। कारोबार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आने वाले समय में अच्छा फायदा मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर हल्की-फुल्की बहसबाजी हो सकती है।

धनु राशि वाले लोगों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपको परेशान करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आप किसी भी वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। कठिन परिस्थितियों में आपको बुद्धिमानी का प्रयोग करना होगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा दी गई सलाह बेहतर साबित होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्तो में कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है। आप अपने प्रिय से गुस्से में आकर कुछ भी गलत ना बोलें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आने के संकेत मिल रहे हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है परंतु मौसम परिवर्तन होने के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार में संतुष्टि की कमी महसूस होगी। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहने वाली है। प्रेमियों का समय रोमांस से भरपूर रहेगा। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार आप अपने खर्चों पर भी लगाम रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button