राशिफल

आज पापमोचिनी एकादशी पर बन रहा शुभ योग, 4 राशि वालों की जिंदगी में आएगा सुधार, होगा बड़ा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज यानी 7 अप्रैल दिन बुधवार को पापमोचिनी एकादशी है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित होती है। इस दिन विधि-विधान पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

ज्योतिष गणना के अनुसार पापमोचिनी एकादशी पर शुभ योग का निर्माण हो रहा है जिसका शुभ प्रभाव कुछ राशि वालों के ऊपर रहेगा। इन राशि वाले लोगों की जिंदगी में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा और कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर पापमोचिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों पर शुभ-अशुभ असर रहेगा।

आइए जानते हैं पापमोचिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों के भाग्य में वृद्धि होगी। कामकाज में सफलता हासिल होने के योग हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। योग्य लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। कई क्षेत्रों से भारी फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को शुभ योग की वजह से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। धन-संपत्ति के मामले में आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। निजी जीवन की परेशानियों का हल निकल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। आपकी जिंदगी में सुधार आ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की तारीफ होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। हर क्षेत्र में किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को धन लाभ मिलने की संभावना है। दान-पुण्य करने में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको अपने कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। निवेश संबंधित कामों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। घरेलू सुख साधन बढ़ेंगे।

धनु राशि वाले लोगों को तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। यदि आपका कोई मुकदमा या वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को पापमोचिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग का शुभफल प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। शुभ योग की वजह से आपको व्यापार में शुभ फल की प्राप्ति होगी। कोई लाभदायक समझौता हो सकता है। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। भाग्य से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। कुछ जरूरी कामों में पिता की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से अनबन होने की संभावना नजर आ रही है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। पैसों का उधार लेनदेन मत कीजिए। कुसंगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

सिंह राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी काम के लिए आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके बावजूद भी आपको निराशा हाथ लग सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है परंतु कोई भी नया समझौता करने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए।

कन्या राशि वाले लोगों को वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चो पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिये। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

मकर राशि वाले लोगों के जीवन की कठिनाइयों में कुछ कमी आ सकती है परंतु धन संबंधित मामलों में आपको काफी सावधान रहना होगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। परिवार की परेशानियों का हल निकल सकता है। कैरियर के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा अन्यथा चोट लग सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button