viral

‘मेरे पति ठीक नहीं हुए तो’ सरेआम महिला ने कही ऐसी बातें, फिर धीरेंद्र शास्त्री ने निकाली पर्ची

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढा के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है। हर दिन उनके दरबार में हजारों लोग अपनी अर्जियां लेकर आते हैं। दावा किया जाता है कि बागेश्वर धाम में पहुंचे व्यक्ति को लाभ जरूर मिलता है। इसी बीच पंडित धर्मेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके सामने एक महिला अर्जी लगाते हुए नजर आ रही है, लेकिन महिला ने अपनी अर्जी में बागेश्वर धाम सरकार को कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद खुद धीरेन्द्र शास्त्री भी हैरान रह गए।

धीरेंद्र शास्त्री के सामने रोने लगी महिला

dhirendra shastri

दरअसल, महिला धीरेंद्र शास्त्री से बात करती है और अपने पति की बीमारी के बारे में उनको बताती है। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री महिला से कई सवाल करते हैं जिसके जवाब में वह कहती है कि उसके पति करीब 5 साल से बीमार है और उन्हें पर्किन्सोनिस्म बीमारी हैं। लेकिन वह ठीक नहीं हो रहे हैं। वह इससे पहले भी कई बार बागेश्वर धाम आ चुकी है लेकिन भारी भीड़ की वजह से वह अपनी अर्जी नहीं लगा पाती है। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने अफसोस जताया।

dhirendra shastri

इसके अलावा महिला कहती है कि उसके पति के अलावा उसका दुनिया में कोई नहीं है। वह अकेले ही अपने पति के खाने से और कपड़े तक का काम करती हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह अपने पति को अकेले छोड़कर बाहर भी काम करने के लिए जाती है। महिला बताती हैं कि उसके पति के शरीर में कंपन होती है औरअचानक से बीमार पड़ जाते है और ऑक्सीजन की दिक्कत भी बनती है।

dhirendra shastri

वहीं इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि, महिला के पति के ब्रेन की नस में विस्फोट हुआ था। इसे मेडिकल भाषा में स्ट्रोक कहते हैं। बातचीत के बाद बागेश्वर धाम बाबा महिला को आशीर्वाद देते है कि उनके पति पर जल्द कृपा होगी।

25 साल की उम्र में दुनियाभर में मशहूर हैं शास्त्री

बता दें, हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाना का आरोप लगाया था जिसके बाद उनका नाम काफी सुर्खियों में रहा। इतना ही नहीं बल्कि धीरेंद्र शास्त्री को कई बड़े-बड़े न्यूज़ चैनल पर भी बुलाया गया। हालांकि बाद में उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई। धीरेंद्र शास्त्री अक्सर कथा के दौरान लोगों की समस्या सुनते हैं और उनका समाधान निकालने की कोशिश करते हैं।

dhirendra shastri

लोगों के मन की बात पढ़ने का भी दावा करते हैं। यही वजह थी कि लोगों ने उन्हें घेर लिया था, हालांकि बाद में उन्हें निर्दोष ठहराया गया। बता दें, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर के गढ़ा गांव में हुआ। उन्होंने केवल 25 साल की उम्र में लोकप्रियता हासिल कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button