बॉलीवुड

1 साल का हुआ भारती सिंह का बेटा लक्ष्य, कॉमेडियन ने ‘मास्टरशेफ’ बना शेयर की क्यूट तस्वीरें

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का बेटा गोला यानी कि लक्ष्य आज 1 साल का हो गया है। भारती सिंह ने लक्ष्य को अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लक्ष्य के बर्थडे के मौके पर उन्हें मास्टरशेफ बनाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें गोला की क्यूटनेस देखने लायक है। इतना ही नहीं बल्कि यह तस्वीरे चंद सेकेंड में वायरल हो गई और फैंस भी इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। तो आइए देखते हैं बर्थडे के मौके पर लक्ष्य की कुछ क्यूट सी तस्वीरें…

भारती ने बेटे को इस अंदाज में दी बधाई

वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारती सिंह ने अपने लक्ष्य को ‘मास्टर शेफ’ बनाया है। गोला मास्टर शेफ की पोशाक पहने हुए बेहद ही क्यूट लगा। वही उनके आसपास कई सब्जियां भी पड़ी हुई है। इसके अलावा गोला को एक टोकरी में भी बैठाया गया है जिसमें उनका काफी मस्ती भरा अंदाज देखने को। देखा जा सकता है कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे को अलग-अलग अंदाज में फोटो क्लिक की।

भारती ने बेटे की खूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “हैप्पी बर्थडे लक्ष्य (गोला) बहुत सारा प्यार तुम्हें बड़े होकर हमारे तरह बनना। भगवान तुम्हें खुश रखें।” बता दें, लक्ष्य की इन तस्वीरों को बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस भी पसंद कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने गोला को उनके जन्मदिन की बधाई दी।

साल 2017 में की थी शादी

bharti singh

बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थी। दोनों ने गोवा में अपने परिवार की मौजूदगी और कुछ चुनिंदा लोगों के बीच फेरे लिए थे। रिपोर्ट की मानें तो हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह की पहली मुलाकात रियलिटी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ में हुई थी।

bharti singh

यहां पर हर्ष लिंबाचिया एक स्क्रिप्ट राइटर थे जबकि भारतीय सिंह कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंची हुई थी। इस दौरान इन्होंने करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर यह शादी के बंधन में बंध गए। फैंस भारती और हर्ष की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और यह दोनों एक साथ दर्शकों को हंसाते हैं।

बता दें, भारती ने टीवी के मशहूर शो ‘इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी सर्कस का जादू’, ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’, ‘कॉमेडी नाइट्स’, ‘कॉमेडी सर्कस महासंग्राम’, ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे कई शो में काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button