बॉलीवुड

प्रेग्नेंट हैं कियारा? जल्दबाजी में करनी पड़ी सिद्धार्थ संग शादी! यूजर्स बोले-आलिया की तरह ये भी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस कपल ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक कपल को बधाई दे रहे हैं। अब इसी बीच कियारा को लेकर यह चर्चा शुरू हो गई कि कियारा शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई जिसके चलते उन्होंने शादी रचाई। आइए जानते हैं ऐसी बात करने के पीछे की वजह क्या है?

kiara advani

प्रेग्नेंट हैं कियारा अडवाणी?
दरअसल, हुआ यूं कि शादी के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसलमेर से सीधे दिल्ली लौटे। यहां पर उन्होंने एयरपोर्ट पर पैपराजी को जमकर पोज दिए। देखा जा सकता है कि, कियारा इस दौरान ग्रे ब्लैक कलर की शॉल कैरी करते हुए नजर आ रही थी। ऐसे में कियारा बार बार अपने शॉल को एडजस्ट करती दिखाई दी और उन्होंने अपना पेट भी ढका हुआ था।

kiara advani

बस फिर क्या था, ऐसे में यूजर्स शुरू हो गए और उन्होंने कियारा की प्रेगनेंसी की अफवाह फैला दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “ये मैडम 3-4 महीने में खुशखबरी देंगी, इनकी भी प्रेग्नेंसी की न्यूज आने वाली है। ये दुपट्टे से अपने पेट को छिपा रही हैं…।”  एक अन्य ने कहा कि, “वह सच में प्रेग्नेंट है।” इसके अलावा भी कई लोगों ने कियारा की प्रेग्नेंसी पर बात की। हालांकि यह सच नहीं है और ना ही उन्होंने जल्दबाजी में शादी रचाई है।

kiara advani

बता दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद ही उन्होंने 7 फरवरी को जैसलमेर सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की। अब 10 फरवरी को कपल दिल्ली में रिसेप्शन देगा। उसके बाद 12 फरवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल होने वाले हैं।

kiara advani

शेरशाह के वक्त कियारा और सिद्धार्थ में बढ़ी नजदीकी
बता दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साथ फिल्म ‘शेरशाह’ में काम किया। फिल्मों में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद इन दोनों के बीच भी नजदकियां बड़ी और यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। बता दे यूजर्स भी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। हालाँकि कियारा से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट को डेट किया था। लेकिन जल्दी ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

इसके बाद आलिया ने जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर से शादी रचाई। दोनों की शादी अप्रैल 2022 में हुई थी और शादी के ढाई महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। ऐसे में जब कियारा ने शादी की तो कई यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि, कियारा भी दो-तीन महीने बाद ही प्रेगनेंसी की घोषणा कर देगी। हालाँकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button