बॉलीवुड

रोल के बदले फिजिकल होना चाहता था डायरेक्टर, कॉम्प्रोमाइज करने पर एक्ट्रेस को मिले बड़े रोल

वर्तमान में भोजपुरी सिनेमा भी बॉलीवुड और साउथ की तरह ही तेजी से आगे बढ़ रहा है और यहां पर काम करने वाले कलाकारों को भी नए नए मुकाम हासिल हो रहे हैं। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ही चर्चा में रहती है। भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्री खासकर अपनी हॉट एंड बोल्ड अदाओं के लिए भी जानी जाती है।

pakhi

इन्हीं में से एक पाखी हेगड़े है जो भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम है। बता दें पाखी हेगड़े अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बोल्डनेस के कारण भी चर्चा में रहती है। पाखी हेगड़े का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा था जब उन्होंने कास्टिंग काउच पर खुलासा किया था। तो आइए जानते हैं भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

pakhi

5 मार्च 1985 को मुंबई में जन्मी पाखी हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। उन्होंने सबसे पहले दूरदर्शन धारावाहिक ‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा जहां पर वह अपनी एक खास पहचान बनाने में कामयाब रही। यहां पर उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। इसके साथ वह अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी सुर्खियों में रही।

pakhi

pakhi

एक इंटरव्यू में पाखी हेगड़े ने कहा था कि करियर की शुरुआत में उन्होंने काफी संघर्ष किया। इतना ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री में काम पाने के लिए उन्हें कास्टिंग काउच का सामना भी करना पड़ा और वह इसकी शिकार भी बन चुकी है। एक्ट्रेस के मुताबिक जब उन्होंने कॉम्प्रोमाइज करने के लिए इंकार किया तो कई फिल्मों से उन्हें बाहर कर दिया गया। इसके अलावा ज्यादातर फिल्मों से उनके रोल काट दिए गए।

pakhi

pakhi

बता दे पाखी हेगड़े की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ खूब पसंद की गई। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। ऐसे में यह दोनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अफेयर के कारण भी काफी सुर्खियों में रहे। हालाँकि बाद में इनका अफेयर केवल अफवाह मात्र निकला।

pakhi

इसके अलावा पाखी हेगडे का नाम मशहूर भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि इनकी रील लाइफ जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा पाखी पवन सिंह और रवि किशन जैसे हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी है।

pakhi

बता दें, वर्तमान में पाखी हेगड़े दो बेटियों की मां है। वह अपने पति से अलग हो चुकी है और अकेले अपने दोनों बेटियों की परवरिश कर रही हैं। बता दे पाखी हेगड़े ने पिछले दिनों ही इंडस्ट्री में वापसी भी कर ली है। उन्होंने प्रदीप पांडे की फिल्म ‘पिया पीस दिया जवानी’ में आइटम सॉन्ग किया था।

pakhi

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button