दिलचस्प

होली का पक्के से पक्का रंग भी आसानी से छूट जाएगा, अपनाएं ये आसान तरीके

होली का त्यौहार हर किसी को पसंद होता है। खुशियों के इस त्यौहार में एक दूसरे पर रंग और गुलाल लगाकर इसे मनाया जाता है। हालांकि बाद में हम होली के इस रंग को छुड़ाने में बड़े परेशान हो जाते हैं। गुलाल का रंग तो एक बार फिर भी आसानी से चला जाता है। लेकिन पक्के रंग जिद्दी दाग की तरह होते हैं। आसानी से पीछा नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस रंग को छुड़ाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

ऐसे झटपट छुड़ाएं होली का रंग

1. होली का रंग छुड़ाने के लिए आप एक कटोरी में बेसन, दूध और नींबू का रस लेकर उसका पेस्ट बना ले। अब इसे रंग वाली स्किन पर 15 मिनट के लिए लगे रहने दें। इसके बाद गुनगुना पानी कर इसे धो लें। आपका रंग दो से तीन बार इस उपाय को करने के बाद निकल जाएगा।

2. एक कटोरी में खीरा का रस, थोड़ा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका लेकर इसे मिला लें। अब इस पेस्ट को रंग वाली जगह पर लगाएं। इससे हल्के-हल्के रब करें। इससे न सिर्फ आपका रंग निकल जाएगा बल्कि चेहरे के सभी दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे। इतना ही नहीं आपकी स्किन ग्लो भी करने लगेगी।

3. एक बर्तन में मूली का रस, दूध व बेसन या मैदा मिला लें। अब इसका एक पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर करीब दस से बीस मिनट लगा रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी या गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपका रंग आसानी से निकल जाएगा। इस उपाय से आपकी स्किन भी साफ हो जाएगी।

4. यदि आपको किसी ने होली का बहुत पक्का रंग लगा दिया तो ये उपाय करें। दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर लेप बना लें। अब इसे स्पंज से हल्के हाथों से फेस पर रब करें। करीब आधा घंटा बाद साबुन या फेसवॉश से चेहरा धो लें। गहरा रंग भी आसानी से चला जाएगा।

5. रंग को जल्दी छुड़ाना हो तो जौ का आटा और बादाम के तेल को मिलाकर एक मिश्रण बना लें। इसे अपनी स्किन पर लगाएं। यह एक स्क्रब का काम करता है। इससे रंग तो छूट ही जाता है लेकिन साथ में आपकी स्किन से डेड सेल्स भी निकल जाते हैं। इससे आपकी त्वचा में निखार आता है।

6. एक कच्चा पपीता पीसकर उसमें दूध मिला लें। फिर इसमें मुलतानी मिट्टी और बादाम का तेल मिक्स कर लें। इस मिश्रण को चेहरे या रंग वाली जगह करीब आधा घंटा लगाएं। फिर स्किन पानी से धो लें। आप देखेंगे कि आपका चेहरा रंगों से मुक्त हो चुका है।

7. उबटन भी चेहरे के रंग को छुड़ाने का रामबाण नुस्खा है। इसके लिए आप संतरे के छिलके, मसूर की दाल और बादाम को दूध में पीसकर पेस्ट बना सकते हैं। इसे कुछ देर स्किन पर लगा के छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। आपकी स्किन क्लीन हो जाएगी।

ध्यान रहे ये सभी नुस्खे इंटरनेट पर मौजूद जानकारी पर उपलब्ध है। इन्हें आजमाने से पहले अपने स्किन डॉक्टर की राय जरूर लें। खासकर जब आपकी स्किन ज्यादा सेंसीटिव हो। आप चाहें तो होली खेलने से पहले चेहरे और हाथ पैर पर खोपरे का तेल भी लगा सकते हैं। इससे रंग आपकी स्किन पर आसानी से चिपकेगा नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button