अन्य

योग को लेकर के लोगों के मन में होते हैं ये वहम, आपको भी हैं तो जान लें क्या है सच

इन दिनों लोगों में योगा की फीवर खूब तेजी से फैल रहा है। लोग बेहतर और अच्छे स्वास्थय के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर रहे हैं। जिससे की उनका तन और मन दोनों ही दुरूस्त रहे। बता दें कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं जो योगा को काफी तरहीज दे रहे हैं। हाली ही में शिल्पा शेट्टी ने योगा को लेकर के अपना एक ऐप लांच किया है। बता दें कि यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन नियमित रूप से योगा करता है तो वो कई तरह की बीमारियों से मुक्त रहता है। लेकिन जहां लोग योगा की तरहीज दे रहे हैं, वहीं इसे लेकर के लोगों ने अपनें मन में कई तरह के वहम भी पाल रखे हैं। तो आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में योगा से जुड़ी 10 अफवाहों के बारे नें बताएंगे।

योग को लेकर के अफवाहें

1. योग में ऐसे कई आसन होते हैं जो व्यक्ति तभी कर सकता है जब उसका शरीर लचीला होता है। जिस वजह से कई लोगों के मन में यह वहम होता है कि योग करने के लिए शरीर का लचीला होना आवश्यक होता है। लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। योग करने के लिए इच्छाशक्ति का होना ज्यादा महत्वपूर्ण होती है, जिसके बाद धीरे-धीरे आपका शरीर खुद बा खुद लचीला हो जाता है। बता दें कि योग के नियमित अभ्यास से आप अपने शरीर को लचीला बना सकते हैं।

2. वहीं कुछ लोग मानते हैं कि महिलाओं को योग करने की जरूरत ज्यादा होती है, वहीं पुरूषों को योग इतना जरूरी नहीं होता। लेकिन आपको बता दें कि योग की शुरूआत पुरूषों द्वारा ही की गई थी। और आज भी योग करने वालों में महिलाओं से कही ज्यादा पुरूष हैं।

3. वहीं कुछ लोगों को लगता है कि योग करने के लिए आपको योगा सेंटर्स में जाना होगा, लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। आप अपने घर पर बैठकर ऑनलाइन योग फ्री में भी कर सकते हैं।

4. वहीं कुछ लोग योग को धर्म से और एक विशेष समुदाय से जोड़कर देखते हैं। लेकिन इसमें जरा भी सत्य नहीं हैं। योग शरीर को स्वस्थ रखने का एक माध्यम मात्र है।

5. वहीं कई लोग मानते हैं कि योग करने की बजाए ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करने से वजन कम होता है। क्योंकि एक्सरसाइज करने से फैट ज्यादा बर्न होता है।  लेकिन वो ये नहीं जानते कि योग भी एक तरफ की एक्सरसाइज है। बता दें कि कई लोग मानते हैं कि प्रेगनेंट महिलाएं योग नहीं कर सकती हैं। लेकिन ये बिल्कुल गलत हैं। प्रशिक्षक की देखरेख में प्रेगनेंट महिलाएं योग कर सकती हैं।

6. बता दें कि वहीं योग हर उम्र के लोग कर सकते हैं। बच्चों से लेकर के जवान और बूढ़े तक सभी की सेहत के लिए योग काफी फायदेमंद होता है।

7. बता दें कि यदि आप दिन में सिर्फ 10 मिनट भी योग करते हैं तो ये आपके लिए काफी लाभदायक होगा। योग करने के लिए आपको ज्यादा समय की आवश्यकता नहीं होती है।

8. वहीं लोगों को लगता है कि योग में कुछ ही आसन हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं।यदि आप किसी योगा क्लास में जाते हैं तो वहां पर आपको रोज नई-नई तरह के योगसान सीखने को मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button