समाचार

ट्रेन में तड़पती रही प्रेग्नेंट महिला, किसी ने मदद न की, किन्नर बने मसीहा, कराई डिलीवरी – Video

समाज में किन्नरों को कोई खास इज्जत नहीं दी जाती है। हर कोई इनसे पीछा छुड़ाना चाहता है। बच्चों के जन्म के बाद किन्नर घर आकर पैसा मांगते हैं। लोगों को इन्हें पैसा देना अच्छा नहीं लगता। वहीं ट्रेन में भी कोई किन्नर दिख जाए तो लोग इनसे दूर भागते हैं। यहां भी ये उन्हें पैसा नहीं देना चाहते। फिर किन्नर भी लोगों के साथ पैसा न देने पर बदसलूकी करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने किन्नरों के प्रति लोगों के मन में सम्मान बढ़ा दिया।

ट्रेन में महिला को हुआ लेबर पेन

दरअसल बिहार के जमुई जिले के झाझा-जसीडीह रेल खंड में किन्नरों ने एक गर्भवती महिला की डिलीवरी करवा दी। महिला अपने पति संग हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस डी 5 कोच में सफर कर रही थी। वह शेखपुरा जिले की रहने वाली है। लखीसराय जाने के दौरान ट्रेन जैसे ही जसीडीह रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी महिला को लेबर पेन शुरू हो गए। वह दर्द से करहाने लगी।

अपनी पत्नी को इस तरह दर्द में देख पति घबरा गया। वह ट्रेन में मौजूद लोगों से मदद मांगने लगा। लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। यहां तक की ट्रेन की महिलाएं भी मदद को आगे नहीं आई। इस बीच ट्रेन के कोच में किन्नरों की एक टोली पैसा मांगने आई। वह महिला की हालत देख सारा माजरा समझ गई। वह महिला को तुरंत ट्रेन कोच की बाथरूम में ले गई। यहां उन्होंने महिला की सफल डिलीवरी की।

किन्नरों ने कारवाई डिलीवरी

किन्नरों की मदद के कारण आज बच्चा और मां दोनों सेहतमंद है। इतना ही नहीं किन्नरों ने महिला के पति को आर्थिक मदद की पेशकश भी की। उन्होंने कहा कि आपके पास पैसे नहीं तो हमसे ले लो और एक बाद मां बच्चे को नजदीक के अस्पताल में दिखा दो। किन्नरों की इस मदद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह किन्नरों की दरियादिली का कायल हो गया।

लोग किन्नरों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में एक किन्नर को कहते सुना जा सकता है कि किस तरह ट्रेन में मौजूद लोगों ने महिला की मदद नहीं की। उसे नजरंदाज किया। किन्नरों का यह रूप देख लोग खुश हुए। लोगों का इंसानियत में विश्वास लौट आया। वहीं कुछ लोगों ने इस बात पर नाराजगी जाहीर की कि ट्रेन में मौजूद महिलाएं मदद को आगे क्यों नहीं आई।

यहां देखें वीडियो

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button