समाचार

शादी में सजधज के आई थी दुल्हन, लेकिन दूल्हा फोटोग्राफर लाना भूल गया,फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते

T: दूल्हा शादी में फोटोग्राफर नहीं लाया तो गुस्से से लाल हुई दुल्हन, उठाया ऐसे कदम देखते रह गए सभी

शादी जीवन का सबसे अहम दिन होता है। इस दिन का इंतजार लोग बरसों से करते हैं। इस खास दिन को अपनी यादों में हमेशा के लिए सँजोने को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी होती है। इन फोटो और वीडियो के चक्कर में ही आजकल के दूल्हा दुल्हन बहुत सजते सँवरते हैं। खासकर दुल्हन को अलग-अलग पोज में फोटो खिंचवाने का बहुत शौक होता है। फिर आज के इस सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई अपनी शादी की तस्वीरें दोस्तों संग शेयर जरूर करता है।

शादी में फोटोग्राफर नहीं लाया दूल्हा, तो भड़क गई दुल्हन

लेकिन क्या होगा जब शादी में कोई फोटोग्राफर ही न हो? यकीनन ये बात दुल्हन को सबसे बुरी लगेगी। अब उत्तर प्रदेश में एक दूल्हे को अपने साथ फोटोग्राफर न लाना बहुत महंगा पड़ गया। जब जयमाला में दुल्हन को कोई फोटोग्राफर नहीं दिखा तो वह भड़क गई। इसके बाद उसने जो किया वह बहुत हैरान करने वाला था। इसकी उम्मीद दूल्हे को तो छोड़िए खुद दुल्हन के घरवालों को भी नहीं थी।

दरअसल ये अनोखा मामला कानपुर देहात जिले के मंगलपुर इलाके के एक गांव का है। यहां बड़ी धूमधाम से बारात आई। उनका स्वागत भी अच्छे से किया गया। फिर जयमाला का कार्यक्रम स्टार्ट हुआ। लेकिन जब दुल्हन ने फोटोग्राफर की बात पूछी तो दूल्हे ने कहा कि वह अपने साथ कोई फोटोग्राफर नहीं लाया है। इस बात पर दुल्हन बहुत गुस्सा हुई। उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया।

पुलिस आई फिर भी नहीं बनी बात, बेरंग लौटी बारात

दुल्हन के शादी से मना करने की बात सुन हड़कंप मच गया। फिर वर पक्ष और वधू पक्ष दोनों ने ही दुल्हन को समझाने की कोशिश की। लेकिन दुल्हन नहीं मानी। उसे हर हाल में फोटोग्राफर चाहिए था। उसका दिल बुरी तरह टूट गया। शादी की इच्छा भी मर गई। दुल्हन को मनाते-मनाते सुबह हो गई। लेकिन वह फिर भी नहीं मानी। ऐसे में लड़के वालों ने पुलिस बुला ली।

पुलिस ने भी अपने स्तर पर दुल्हन को समझाने की बात कही। लेकिन दुल्हन तो अपनी जिद पर अड़ी रही। थक हारकर दोनों पक्षों को दुल्हन के आगे झुकना पड़ा। उन्होंने दुल्हन की मर्जी के बिना शादी न करने में ही अपनी भलाई समझी। इसके बाद बारात बेरंग बिना दुल्हन के लौट गई।

यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर चर्चा बनी हुई है। किसी ने कहा कि भाई फोटोग्राफर तो जरूरी है। तो कोई बोला शादी तोड़ने की बजाय कहीं से हाथोंहाथ एक फोटोग्राफर ले आते। फिर एक ने ये भी कहा कि कोई मोबाइल से ही फोटोग्राफी कर लेता।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button