राशिफल

मां संतोषी के आशीर्वाद से इन 6 राशियों की किस्मत ने ली करवट, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर मनुष्य के जीवन की परिस्थितियां समय के साथ-साथ बदलती रहतीं हैं। कभी जीवन खुशहाली से भरपूर रहता है तो कभी जीवन में परेशानियां आने लगती है। जो भी उतार-चढ़ाव व्यक्ति के जीवन में आते हैं, इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है। अगर किसी राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इससे शुभ समय की शुरुआत होती है परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण कठिन दौर से गुजरना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के ऊपर शुभ प्रभाव डाल रहीं हैं। इन राशियों के लोगों के ऊपर मां संतोषी का आशीर्वाद बना रहेगा। भाग्य का हर क्षेत्र में पूरा साथ मिलेगा और जीवन सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण होने के योग बन रहें हैं।

आइए जानते हैं मां संतोषी के आशीर्वाद से किन राशियों की बदलेगी किस्मत

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने की वजह से मन काफी खुश रहेगा। आपके लिए आने वाले दिन बहुत ही शुभ रहने वाले हैं। मां संतोषी के आशीर्वाद से किस्मत के बलबूते आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। गृहस्थ जीवन बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही निराशा दूर हो सकती है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ मतभेद दूर होंगे। आपकी सेहत में सुधार आएगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय शुभ रहने वाला है। मां संतोषी की कृपा से काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपको कोई बड़ा मुनाफा मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। शादीशुदा जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। इस राशि के लोग किसी बड़ी योजना पर कार्य करेंगे, जिसका आने वाले समय में उचित परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का ध्यान कामकाज पर रहेगा। आप अपने परिवार में सब कुछ अच्छा करने में सफल रहेंगे। शादीशुदा जीवन में रोमांस के साथ खुशियां बनी रहेंगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। अचानक आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी पेशा वाले लोगों से बड़े अधिकारी खुश रहेंगे। आपको पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है।

धनु राशि वाले लोग आने वाले दिनों में भाग्यशाली साबित होंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। मां संतोषी के आशीर्वाद से घर-परिवार की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। निजी जीवन में सुधार आएगा। कारोबार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। विदेश में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई में पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।

मकर राशि वाले लोगों का समय मजबूत रहने वाला है। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए समय शुभ रहेगा। शादीशुदा जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। इस राशि के लोग किसी से अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोग मानसिक रूप से तनाव मुक्त रहेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। घर में खुशियां बनी रहेंगीं। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। सरकारी क्षेत्र से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में आपका समय मजबूत रहेगा। आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों के मन में नई-नई बातें उत्पन्न हो सकती है। जिसको लेकर आप थोड़े बेचैन रहेंगे। यदि आप कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। अचानक आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल में कामकाज का दबाव अधिक रहेगा। घरेलू जीवन खुशनुमा रहेगा। जो लोग प्रेम प्रसंग से जुड़े हुए हैं उनको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा आपको हानि हो सकती है। समाज में कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से दूर रहने की जरूरत है। आपको अपने कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहने वाली है। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस राशि के लोग ऐसा कोई भी कार्य ना करें, जिसकी वजह से आने वाले समय में आपको परेशानी हो। प्रेम जीवन खूबसूरती के साथ आगे बढ़ेगा। आप नया वाहन खरीदने का सोच विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों का समय मिलाजुला रहने वाला है।

कर्क राशि वाले लोग अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आ सकती है। आपको अपने खर्चे पर काबू रखने की जरूरत है। अपनी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना कर चलें, अन्यथा घर-परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। कार्यस्थल में साथ काम करने वाले लोग आपके कामों में मदद कर सकते हैं। आप अपने स्वभाव पर काबू रखें। शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपको शांति से काम लेने की आवश्यकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में आपको कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। अचानक आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण काम में ध्यान लगाना थोड़ा कठिन हो सकता है। इस राशि के लोग धन का लेनदेन करने से बचें। कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा।

कन्या राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपकी इनकम बढ़ेगी, परंतु खर्चे भी उसके अनुसार रहेंगे। गृहस्थ जीवन में आपसी समझदारी की कमी महसूस हो सकती है। प्रेम जीवन को लेकर आप थोड़े मायूस रहेंगे। कठिन परिस्थितियों में आपको समझदारी और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। इस राशि के लोग अपने कामकाज के तरीकों में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। घर-परिवार का वातावरण उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा धन हानि हो सकती है। प्रेम जीवन में दिक्कत हो सकती है। खास मित्रों से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button