अध्यात्म

नाग पंचमी पर कटेंगे संकट, मिलेगा लाभ, घर पर ही करें यह असरदार उपाय

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी का त्यौहार बहुत ही शुभ माना जाता है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार 25 जुलाई 2020 यानी शनिवार के दिन नाग पंचमी मनाई जाएगी। नाग पंचमी पर वासुकी नाग, तक्षक नाग और शेषनाग की पूजा का विधान है। अगर आप इस दिन कुछ साधारण से उपाय करते हैं तो अपने जीवन की बहुत सी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। आज हम आपको नाग पंचमी पर किए जाने वाले कुछ असरदार उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जिनको अपनाने से जीवन के सारे संकट कटेंगे और आपको लाभ मिलेगा।

नाग पंचमी पर करें यह असरदार उपाय

1. अगर आप नाग पंचमी पर पूजा कर रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप सबसे पहले भगवान शिवजी की पूजा कीजिए। इसके पश्चात आप अपने घर पर ही चांदी के नाग-नागिन के साथ अनंत, वासुकी, तक्षक, कर्कोटक, पद्म, महापद्मा, शंख और कुलिका इन आठ नागों की मंत्र के साथ पूजा कीजिए।

2. अगर आप अपने घर पर आने वाली सभी विपत्तियों को टालना चाहते हैं तो इसके लिए नाग पंचमी के दिन आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर गोबर, गेरू और मिट्टी से सांप की आकृति बनाइये और इसकी पूजा कीजिए। इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। घर-परिवार की परेशानियां भी दूर हो जातीं हैं।

3. अगर व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो इससे व्यक्ति का जीवन बहुत कठिन हो जाता है। कालसर्प दोष दूर करने के लिए आप नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन लीजिए। अगर आपके पास चांदी के नाग-नागिन नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप एक बड़ी रस्सी में सात गांठें लगाकर उसको सांप का रूप दे सकते हैं, इसके बाद आप इसको किसी स्थान पर स्थापित करके कच्चे दूध, फूल, बताशे अर्पित कीजिए। आपको गूगल की धूप दिखानी होगी। इस समय के दौरान आपको राहु और केतु के मंत्रों का जाप करना होगा। इसके बाद आप भगवान शिव जी का ध्यान करते हुए रस्सी की एक-एक गाँठ खोलते रहिए। बाद में रस्सी को बहते हुए जल में प्रवाहित करना होगा।
राहु मंत्र- “ऊं रां राहवे नम:”
केतु मंत्र- “ऊं कें केतवे नम:”

4. अगर आप नाग पंचमी के दिन चांदी से बना हुआ नाग-नागिन का जोड़ा किसी मंदिर में दान करते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस उपाय को करने से धन लाभ होने की संभावना बढ़ती है।

5. यदि आप नाग पंचमी के दिन नाग को दूध पिलाते हैं तो यह शुभ माना गया है। अगर आप किसी वजह से नागों को दूध नहीं पिला पाते हैं तो आप चांदी के दो सर्प बनाकर उन पर कच्चा दूध चढ़ा सकते हैं और उनकी विधि-विधान पूर्वक पूजा कीजिए। इस उपाय को करने से आपके जीवन में जो भी दुख-परेशानियां चल रहीं हैं, वह दूर होंगी।

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि नाग पंचमी पर कुछ उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उपरोक्त नाग पंचमी के कुछ असरदार उपायों के बारे में जानकारी दी गई है। जिनको अगर आप अपनाते हैं तो इससे कालसर्प दोष से छुटकारा प्राप्त होगा और जीवन की बहुत सी दुख-परेशानियां दूर हो सकती है। घर-परिवार पर आने वाली विपत्तियां टल जायेंगीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button