राशिफल

मां संतोषी के आशीर्वाद से इन 6 राशियों को मिलेंगे सुनहरे मौके, आर्थिक लाभ और तरक्की के बने योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। किसी व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं तो किसी व्यक्ति को दु:खो का सामना करना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी का आशीर्वाद बना रहेगा और जीवन में आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौके मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा मां संतोषी का आशीर्वाद

मेष राशि वाले लोगों को मां संतोषी के आशीर्वाद से कोई शुभ संदेश मिलने की संभावना है, जिससे घर-परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। भाई-बहनों के सहयोग से आपको लाभ की स्थिति बन रही है। कारोबार अच्छा चलेगा। लगातार व्यापार के क्षेत्र में तरक्की हासिल करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक परेशानियां खत्म होगी। आर्थिक रूप से आप प्रबल रहेंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों के पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने पराक्रम के बलबूते कार्य और उन्नति की योजनाओं में आगे बढ़ेंगे। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में लाभदायक समझौता हो सकता है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। संपत्ति या पारिवारिक विवाद निपट सकते हैं। अचानक आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। निवेश संबंधित कामों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कारोबार से संबंधित कोई शुभ संदेश मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपनी समझदारी से काम में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। निवेश संबंधित कामों में आपको लाभ मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अधूरे कामों में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में शुभ समय की शुरुआत होने जा रही है। मां संतोषी के आशीर्वाद से आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापार में बनाई गई नई योजनाएं लाभदायक सिद्ध होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

धनु राशि वाले लोगों का कार्यालय में रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। मां संतोषी के आशीर्वाद से धन से संबंधित कोई लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रम में रुचि बढ़ेगी। महान व्यक्तियों के दर्शन हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। अचानक शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के ग्रह-नक्षत्र शुभ संकेत दे रहे हैं। पिता के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। धन संबंधित लाभ मिलने की संभावना है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों का जीवन सामान्य व्यतीत होगा। परिवार के लोगों के साथ आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा आपकी सेहत खराब हो सकती है। आप अनजान लोगों की बातों में ना आएं। लव लाइफ अच्छी रहेगी परंतु दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु आप कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकते हैं। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। कार्यशैली में बदलाव करने की आवश्यकता है। अचानक दु:खद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी दुखी होगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। माता की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का समय ना ज्यादा अच्छा और ना ही ज्यादा खराब रहेगा। आप अपने काम में जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। बेकार का तनाव लेने से बचना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। राजनीति से क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। विदेश में काम कर रहे लोगों के लिए समय बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। छोटे-मोटे व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि वाले लोगों के घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में कड़वाहट देखने को मिलेगी। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। भाग्य का साथ ना मिलने की वजह से कामकाज में आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है परंतु इसका नतीजा आपको जरूर मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप किसी भी बात को लेकर बहसबाजी मत कीजिए। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ नई योजनाओं में कार्य करने का मौका मिल सकता है। संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। पड़ोसियों के साथ कुछ परेशानी हो सकती है। किसी मुश्किल कार्य में परिवार के किसी सदस्य की सहायता लेनी पड़ सकती है।

मीन राशि वाले लोगों को अपने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में किसी से अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। भाई-बहनों के साथ कहासुनी हो सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, इसलिए अपनी आमदनी को देखते हुए खर्चों पर भी लगाम रखना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button