बॉलीवुड

ये हैं सोनाक्षी सिन्हा की जिंदगी के सबसे बड़े विवाद, जिन्हे याद कर के लोग सुनाते है बुरा भला

सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोनाक्षी को बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘दबंग गर्ल’ कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।

sonakshi sinha

बता दे सोनाक्षी सिन्हा हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही है। उनका नाम कई बार विवादों में भी आ चुका है जिसके कारण उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया जा चुका है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे सोनाक्षी सिन्हा के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे विवाद जिनके कारण उनका नाम काफी सुर्ख़ियों में रहा था।

वाल्मीकि समाज पर दिया था विवादित बयान
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा 2019 में अपनी फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ के प्रमोशन में जुटी हुई थी। इसी दौरान वह एक दिन रेडियो इंटरव्यू के लिए पहुंची जहां पर उन्होंने वाल्मीकि समाज पर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया था जिसके बाद उन्हें बुरी तरह आलोचना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि मुरादाबाद में तो वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ताओं ने सोनाक्षी सिन्हा के पुतले भी फूंके थे। फिर सोनाक्षी को माफी मांगनी पड़ गई थी।

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, “मुझे एयरपोर्ट पर कैजुअल ड्रेसिंग पसंद है लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मैं जान बूझकर भंगी बनके चली जाऊंगी।” इस बयान के बाद बुरी तरह बवाल हो गया था। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ सोनाक्षी को बुरी तरह ट्रोल किया गया।

इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने माफी मांगते हुए कहा था कि, “सिद्धार्थ कानन को 23 जुलाई, 2019 को दिए इंटरव्यू के संदर्भ में मैं यह कहना चाहूंगी कि मैं वाल्मीकि समाज का बहुत सम्मान करती हूं। समाज और देश के प्रति उनके योगदान का भी सम्मान करती हूं। अगर कोई मेरे द्वारा प्रयोग किए गए शब्द के कारण आहत हुआ है तो मुझसे अनजाने में गलती हुई है, मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मैं इसपर माफ़ी मांगती हूं।”

sonakshi sinha

केबीसी में रामायण से जुड़े सवाल पर हुआ था विवाद
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा टीवी दुनिया के सबसे पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंची थी। गौरतलब है कि, शो को मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। ऐसे में जब साल 2019 में सोनाक्षी बतौर कंटेस्टेंट पहुंची तो उनसे एक आसान सा सवाल पूछा गया था। अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा था कि, ‘रामायण के अनुसार हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे?’

sonakshi sinha

बता दे इस सवाल का जवाब सोनाक्षी सिन्हा दे नहीं पाई थी और उन्होंने यहां पर लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा को बुरी तरह लताड़ा गया था। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल करने का कारण यह भी था कि उनके घर का नाम ‘रामायण’ है और सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के तीन भाई हैं- राम, लक्ष्मण और भरत। सोनाक्षी के खुद के भाइयों के नाम लव और कुश हैं। ऐसे वह ये जवाब नहीं दे पाई थी जिसके बाद उन्हें कई दिनों तक ट्रोल किया गया।

मुकेश खन्ना संग भी छिड़ चुका है सोनाक्षी का विवाद
बता दे जब सोनाक्षी सिन्हा ने रामायण के सवाल का जवाब नहीं दिया था तो मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी उन पर चुटकी ली थी। हालांकि इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा खामोश रही थी लेकिन उनकी पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकेश खन्ना को मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने मुकेश खन्ना को कहा था कि, उन्हें हिंदू धर्म का गार्जियन किसने बनाया है? इसके बाद मुकेश खन्ना ने कहा था कि, उनके बयान का मकसद किसी को भी ठेस पहुंचाना नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button