बॉलीवुड

बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो सितारें जिन्होंने अपने फैन से रचाई शादी, यादगार बन गई जोड़ियां

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक ऐसे कई कलाकार है जब वे फिल्मों या टीवी सीरियल्स में काम करने के दौरान अपने ही को स्टार्ट को दिल दे बैठते हैं। बल्कि कईयों ने तो अपने ही कोई स्टार से शादी रचाई है। हालाँकि, अक्सर यही देखा जाता है कि बॉलीवुड सेलेब्स किसी नामी या बड़े ही सितारों से शादी करते हैं, लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने किसी बड़ी हस्ती या कलाकार से नहीं बल्कि अपने ही फैंस से शादी रचाई है। आइए जानते हैं कौन हैं ये सितारे?

दिलीप कुमार

dilip kumar and saira banu
बता दें, दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता थे और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त थी। उन्होंने 44 की उम्र में 22 साल की सायरा बानो से शादी रचाई थी। कहा जाता है कि सायरा बानो दिलीप कुमार की बहुत बड़ी फैन थी और वह महज 12 साल से ही उन्हें प्यार करने लगी थी। ऐसे में उन्होंने 11 अक्टूबर साल 1966 को शादी रचा ली।

जितेंद्र

jitnedra and shoba
जाने-माने अभिनेता जितेंद्र ने भी अपनी फैन से ही शादी रचाई है। बता दे शोभा कपूर एक समय पर जितेंद्र की बहुत बड़ी फैन थी और वह ब्रिटिश एवरेज में एयर होस्टेस थी। कहा जाता है कि साल 1972 तक उन्होंने जितेंद्र को डेट किया था। इसके बाद साल 1976 में उन्होंने शादी रचा ली थी।

मुमताज

mumtaz and mayur

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा मुमताज का नाम भी इस लिस्ट शामिल है। बता दे एक समय में बिजनेस टाइकून मयूर माधवानी मुमताज के बहुत बड़े फैन थे। ऐसे में उन्होंने मुमताज को प्रपोज किया और 29 मई साल 1976 को अपनी पत्नी बना लिया।

शिल्पा शेट्टी

shilpa shett and raj

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भला कौन नहीं जानता। बता दे शिल्पा शेट्टी भी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने फैन से ही शादी रचाई है। दरअसल भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी के बहुत बड़े फैन थे और इन दोनों की पहली मुलाकात एक परफ्यूम के प्रमोशन के दौरान हुई थी। इसके बाद इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और साल 2009 में इन्होंने शादी रचा ली।

राजेश खन्ना

rajesh khanna

बता दें, डिंपल कापड़िया भी राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थी। जब इन दोनों ने एक साथ काम किया तो राजेश खन्ना ने उन्हें प्रपोज किया तो मना नहीं कर पाई। इसके बाद साल 1973 में इन दोनों ने शादी रचा ली। डिंपल की जब शादी हुई तब उनकी उम्र 16 साल थी तो वही राजेश खन्ना उनसे करीब 15 साल बड़े थे। हालाँकि शादी के 9 साल तक एक साथ रहने के बाद इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

ईशा देओल

rajesh khanna

जानी-मानी अभिनेत्री ईशा देओल ने भी अपने ही फैन से शादी रचाई है। दरअसल भरत तख्वानी उनके बचपन के दोस्त हैं और वह ईशा देओल के बहुत बड़े फैन थे। ऐसे में इन दोनों ने आगे चलकर शादी रचा ली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button