बॉलीवुड

शाही शादी में प्रियंका ने पहनी इतनी महंगी सैंडल, जितने में आ जाते ढ़ेर सारे सोने के जेवर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में काम क्या कर लिया, उनके तो पैर ही जमीन पर नहीं पड़ रहे। क्वांटिको शो खत्मकर प्रियंका भारत लौट रही हैं। वहीं बीते दिनों ब्रिटेन के शाही शादी में शरीक करने के बाद प्रियंका का लुक एक बार फिर चर्चा में हैं। क्योंकि कुछ लोग तो उन्हें दुल्हन से भी ज्यादा सुंदर बताने लगे। यहां वो अभिनेत्री एबीगेल स्पेंसर के साथ पहुंची थी। जिनको खुद दुल्हन मेगन की तरफ़ से इनवाइटेड थीं। मेगन और प्रियंका की दोस्ती कई साल पुरानी हैं।

प्रियंका चोपड़ा मेगन की शादी में शरीक करने विंडसॉर कैसेल पहुंची थी। शादी में जाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने जाने माने फैशन डिजाइनर विविएने वेस्टवुड के सूट पहन कर गई थीं। हल्का ग्रे समर मोती जैसी चमक वाला सूट हैंडक्राफ्टेड था। इसके साथ ही उनका फेसिनेटर यानी टोपी जैसा हेडपीस देखकर तो उनके फैंस पागल ही हो गए, क्योंकि हैट फेसिनेटर में वो बेहद ही आकर्षक लग रही थीं। हॉलीवुड जाकर प्रियंका के ड्रेसिंग सेंस में काफी बदलाव आया है ।

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेस्ट फ्रेंड वेगन मार्कल की शादी में शामिल होने के लिए खास तौर पर लंदन पहुंची थीं । जहां हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कल ने प्रिंस हैरी से शादी की थी । यहां प्रियंका ने लेवेंडर कलर के आउटफिट में खूब सूरत लग रहीं थी। प्रियंका ने अपनी ड्रेस को हैट और जिम्मी चो ब्रांड के सैंडल पहनकर पूरा किया। जिसको प्रियंका ने खासतौर पर डिजाइन करवाया था । वहीं इस शादी की ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा  में रहीं। खास कर उनकी सैंडल्स जिनके लिए उन्होने जमकर पैसे खर्च किए। रॉयल लुक के लिए प्रियंका की सैंडल पर क्रिस्टल लगे थे। इस वजह से इसका प्राइज ज्यादा बढ़ गया । प्रियंका के इन सैंडल्स की कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस शादी के लिये मेगन और हैरी की तरफ से सभी मेहमानों को ड्रेस कोड दिया गया था, जिसे सभी मेहमानों को फॉलो करना था। प्रियंका चोपड़ा ने भी इसी लिए लेवेंडर कलर का जैकेट सूट पहना है, जो  उनके ऊपर काफी खूबसूरत लग रहा था। प्रियंका चोपड़ा के रॉयल लुक को काफी सारी तारीफें मिल रही हैं। कुछ लोगों ने तो इसे प्रियंका के कांस के लुक से भी बेहतर बताया। वहीं सैंडल भी खास तौरपर एक्सट्रा डिजाइन कराई गई थी। जो की पांच तोले सोने के बराबर थी।

सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस रॉयल लुक की काफी तारीफ हो रही है । दो साल हॉलीवुड शो ‘क्वांटिको’ को देने के बाद अब प्रियंका फिर से भारत लौट रही हैं। बॉलीवुड में उनके फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। यहां वो सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ पूरी करेंगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा दिशा पाटनी और तब्बू भी नजर आएंगी । इसके अलावा प्रियंका, कल्पना चावला की बायोपिक में भी काम करेंगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button