बॉलीवुड

कैसे भाई-बहन से पति-पत्नी बन गए बोनी कपूर और श्रीदेवी? ‘जुदाई’ के सेट पर हो गई थी प्रेग्नेंट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘लेडी अमिताभ’ कही जाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार थी। एक ऐसा भी दौर था जब श्रीदेवी हीरो से ज्यादा फीस लिया करती थी और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती थी।

sridevi

अपनी फिल्मों के साथ-साथ श्रीदेवी अपनी निजी जिंदगी के कारण भी काफी चर्चा में रही। अभिनेता मिथुन से लेकर बोनी कपूर तक उनके अफेयर के खूब चर्चे हुए। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय पर बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच भाई बहन का रिश्ता था। लेकिन फिर अंत में यह रिश्ता प्रेम कहानी में बदल गया। तो आइए जानते हैं बोनी कपूर और श्रीदेवी की प्रेम कहानी के बारे में…

बोनी कपूर की पत्नी की दोस्त थीं श्रीदेवी

sridevi

बता दें, बोनी कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर जिन्होंने अपने करियर में ‘नो एंट्री’, ‘जुदाई’, ‘वांटेड’, ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया। ये वो फ़िल्में है जो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने में कामयाब रही और बोनी कपूर को इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल हुआ। बोनी कपूर ने सबसे अधिक श्रीदेवी के साथ ही काम किया।

sridevi

बता दे बोनी कपूर की पहली शादी मोना कपूर से हुई थी जो श्रीदेवी की बेस्ट फ्रेंड थी। मोना और श्रीदेवी अक्सर एक-दूसरे से मिला करती थी। ऐसे में श्रीदेवी का बोनी कपूर के घर आना जाना लगा रहता था। रिपोर्ट की मानें तो श्रीदेवी और बोनी कपूर में मुंह बोले भाई बहन का रिश्ता था। ऐसे में श्रीदेवी हर साल बोनी कपूर को राखी बांधती थी। लेकिन इसी बीच बोनी कपूर श्रीदेवी को दिल दे बैठे। इन दिनों श्रीदेवी का अफेयर मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ था।

मिथुन संग श्रीदेवी ने की थी सीक्रेट शादी

sridevi

कहने वाले यह भी कहते हैं कि श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती ने गुपचुप तरीके से शादी भी रचा ली थी। लेकिन इसी बीच मिथुन चक्रवर्ती को भनक लगी कि श्रीदेवी और बोनी कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में श्रीदेवी ने मिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए बोनी कपूर को राखी बांधी थी।

sridevi

इस बात का खुलासा खुद बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर ने किया था। उन्होंने बताया था कि मिथुन को श्रीदेवी के प्यार पर यकीन हो इसलिए वह बोनी कपूर को राखी बांधने लगी थी। हालांकि धीरे-धीरे बोनी कपूर और श्रीदेवी की प्रेम कहानी उजागर हो गई। इसके बाद मिथुन ने श्रीदेवी को छोड़ गीता बाली के साथ शादी रचा ली।

शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं श्रीदेवी

इसके बाद बोनी कपूर और श्रीदेवी ने फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में काम किया जिसके चलते इन दोनों की नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद बोनी और श्रीदेवी ने फिल्म ‘जुदाई’ में काम किया जिसके सेट पर श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गई थी। जब मोना को इस बात की खबर लगी तो वह बुरी तरह टूट गई और उन्होंने बोनी कपूर को तलाक दिया। इसके बाद वह अपने बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर के साथ अलग रहने लगी।

sridevi

उधर बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी रचा ली। शादी के कुछ दिन बाद श्रीदेवी ने बेटी जहान्वी कपूर को जन्म दिया जो बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी है। इसके बाद उनके घर ख़ुशी कपूर का जन्म हुआ। वहीं श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button