दिलचस्प

ससुराल वालों के सामने नई नवेली दुल्हन ने मटकाई कमर, देखकर हाय–हाय करने लगा दूल्हा – Video

शादी ब्याह में जब तक डांस का तड़का न लगे, तब तक मजा नहीं आता है। फिर आजकल तो दूल्हा और दुल्हन भी शादी में जमकर नाच गाना करते हैं। इन दिनों हर शादी और पार्टी में भोजपुरी का एक गाना ‘पतली कमरिया’ बड़ा फेमस है। इस गाने पर कोई लोग रील्स बनाते हैं। आज हम भी आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसने इस गाने पर ऐसी कमरिया मटकाई कि सभी बाराती दंग रह गए।

पतली कमरिया पर नाची दुल्हन

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन का डांस वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक दुल्हन गाना बजते ही अपनी कमर मटकाने लगती है। जब वह ऐसा कर रही होती है तब दूल्हा और उसकी सहेलियां उसके सामने खड़े होकर हाय हाय कर रहे होते हैं। दुल्हन का डांस और दूल्हे के एक्सप्रेशन सभी बड़े दिलचस्प और क्यूट होते हैं।

पतली कमरिया सॉन्ग सोशल मीडिया पर बड़ा छाया हुआ है। हर कोई इस पर रील बना रहा है। कभी इसे क्लासरूम में बनाते हैं तो कभी शादी में ही शुरू हो जाते हैं। दुल्हन का यह डांस सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस अभी तक तेरह लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर ankitgupta_ji नाम के यूजर ने अपलोड किया है। इस पर सभी दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं।

लोगों ने की तारीफ पर तारीफ

एक यूजर ने लिखा “वाह, बड़ी ही शानदार वीडियो है। दुल्हन का डांस देखकर मजा आ गया।” दूसरे ने लिखा “यह देखकर अच्छा लगा कि दुल्हन अपनी शादी में बहुत एंजॉय कर रही है।” तीसरे ने कहा “दुल्हन डांस की एक्सपर्ट लग रही है। लेकिन दूल्हा शायद इसमें माहिर नहीं है। हालांकि वह भी क्यूट लग रहा है।”

एक शख्स बोला “इस भोजपुरी गाने ने तो कहर बरसा रखा है। जहां देखो वहां लोग इस पर ही रील बना रहे हैं। पता नहीं मेरी शादी तक यह गाना ट्रेंड में रहेगा या नहीं।” फिर एक कमेंट और आता है “बहुत ही अच्छा माहौल हैं। शादी बिना डांस और मस्ती के फीकी लगती है।” बस ऐसे ही और भी कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankit gupta (@ankitgupta_ji)

वैसे आप लोगों को दुल्हन का यह वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं। आप ने अपनी शादी में कौन से गाने पर डांस किया था? हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आए तो उसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button