अध्यात्म

जानिए कब है 2020 में महाशिवरात्रि? पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त

महादेव की पूजा अर्चना करने के लिए शिवरात्रि का दिन बहुत ही शुभ माना गया है, हिंदू पंचांग के अनुसार शिवरात्रि का दिन बेहद खास माना जाता है, शिव भक्त इस दिन भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना और इनका व्रत करते हैं, ऐसा बताया जाता है कि जिनकी भक्ति से महादेव खुश होते हैं उस व्यक्ति के जीवन में कभी भी परेशानी नहीं उत्पन्न होती है, इस वर्ष महाशिवरात्रि का त्यौहार 21 फरवरी 2020 यानी शुक्रवार को मनाया जाने वाला है और यह दिन शिवजी की उपासना करने का बेहद खास दिन है।

शिव पुराण के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि कहा जाता है, शिव और शक्ति के मिलन की रात का पर्व महाशिवरात्रि है, इस दिन रात को आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती है, शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर इस दिन कुछ उपाय किए जाए तो इससे परेशानियां दूर होती है, इस दिन विशेष रूप से देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना होती है।

आइए जानते हैं महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त

21 फरवरी 2020 के दिन महाशिवरात्रि का त्यौहार पड़ रहा है और महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त 21 तारीख की शाम को 5:20 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानी 22 फरवरी 2020 की शाम 7:02 बजे तक रहने वाला है, रात के समय पूजा का शुभ मुहूर्त 6:41 बजे से रात 12:52 बजे तक रहेगा और अगले दिन शिव मंदिरों में भगवान शिव जी की विधि विधान पूर्वक पूजा होगी।

महाशिवरात्रि की पूजा विधि की जानकारी

अगर हम शिव पुराण के अनुसार देखें तो जो लोग महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं उनको सुबह के समय जल्दी उठकर स्नान आदि कार्यों से निवृत्त होकर मस्तक पर भस्म का तिलक लगाना चाहिए और अपने गले में रुद्राक्ष की माला धारण करें, आप किसी भी शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव जी के स्वरूप शिवलिंग की विधि विधान पूर्वक पूजा कीजिए और शिव जी को नमस्कार करें, उसके पश्चात आप श्रद्धा पूर्वक व्रत का संकल्प लीजिए।

शिवरात्रि का पौराणिक महत्व जाने

अगर हम शिवरात्रि की पौराणिक मान्यता के अनुसार देखें तो यह पावन दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए विशेष माना जाता है, भगवान शिव जी ने इस पावन दिन की रात्रि को संरक्षण और विनाश का सृजन किया था, ऐसा माना जाता है कि इसी पवित्र दिन में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती जी का विवाह संपन्न हुआ था।

शिवरात्रि पर करें यह काम सभी इच्छाएं होंगी पूरी

अगर आप महाशिवरात्रि के महापर्व पर भगवान शिव जी की पूजा अर्चना कर रहे हैं तो इनकी पूजा के दौरान आप बेलपत्र, शहद, दही, दूध, शक्कर और गंगाजल से इनका अभिषेक कीजिए, अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं उनका समाधान होगा और आपकी अधूरी मनोकामनाएं भी भोलेनाथ की कृपा से बहुत जल्द पूरी हो सकती है, ऐसा करने से आपके ऊपर महादेव का हमेशा आशीर्वाद बना रहेगा और आप अपना जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत करेंगे, आपको सभी सुखों की प्राप्ति होगी, आप इन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करके शुभ फल की प्राप्ति कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button