बॉलीवुड

25 साल से लापता है बॉलीवुड का ये दिग्गज अभिनेता, दगाबाज बीवी के चलते पहुंचा पागलखाने, जाने सच

बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं जो एक समय बेहद पॉपुलर हुए करते थे, लेकिन अब गुमनामी वाली जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन मीडिया किसी तरह ये पता लगा लेती है कि वह वर्तमान में कहां है, क्या कर रहे हैं और किस हाल में है। लेकिन अभिनेता राज किरण महतानी (Raj Kiran Mahtani) के मामले में ऐसा नहीं हो पाया। वह बीते 24-25 सालों से लापता हैं। उनके परिवार वाले आज भी उन्हें खोज रहे हैं। कभी कहा जाता है कि वह अमेरिका के एक पागलखाने में हैं तो कभी उड़ती खबर आती है कि वह न्यूयॉर्क में टैक्सी चला रहे हैं।

25 सालों से लापता है ये अभिनेता

राज किरण महतानी 80 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में बड़े एक्टिव थे। इस दौरान उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। वह कई फिल्मों में लीड और को-एक्टर के रूप में नजर आए। इस दौरान उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी। लेकिन फिर वह अचानक कहीं गयाब हो गए और आज तक नहीं मिले। उनकी बेटी रिशिका महतानी शाह आज भी पापा के जन्मदिन पर उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करती रहती हैं।

राज किरण महतानी मुंबई के एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने फिल्मों में डेब्यू 1975 में आई फिल्म ‘कागज की नाव’ से किया था। वह फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेते थे। उनकी बीवी का नाम खतीजा नचियार है। कहा जाता है कि बीवी और बेटे ने उन्हें धोखा दिया था। उन्होंने किसी और से शादी कर ली थी। इसके बाद से ही राज किरण डिप्रेशन में चले गए थे और फिर लापता हो गए।

परिवार को आज भी है तलाश

साल 2011 में ऋषि कपूर ने बताया था कि वह राज किरण के भाई गोविंद महतानी से मिले थे। उन्होंने कहा कि राज अमेरिका के एक मेंटल हॉस्पिटल में एडमिट हैं। वहीं अभिनेत्री दीप्ति नवल ने दावा किया था कि उन्होंने राज किरण को अमेरिका की सड़कों पर टेक्सी चलाते देखा था। हालांकि राज किरण की बेटी ऋषिका ने इन सभी दावों को अफवाह बताया था। उन्होंने कहा कि पुलिस हमारे लापता पिता की तलाश कर रही है।

बताते चलें कि राज किरण की बेटी ऋषिका एक ज्लेवरी डिजाइनर हैं। कुछ समय पहले ही उनकी शादी हुई है। वह आज भी पिता को बड़ा मिस करती हैं। माना जा रहा है कि उनके पिता राज किरण कई सालों से अमेरिका में वैरागी के रूप में रह रहे थे। हालांकि सच क्या है और वह आज कहां और किस हाल में है ये किसी को नहीं पता है।

राज किरण के करियर की प्रमुख फिल्मों की बात करें तो ये है – कागज की नाव (1975), शिक्षा (1979), मान अभिमान (1980) और एक नया रिश्ता (1988) जैसी फिल्मों में उन्हें लीड रोल में देखा गया और साथ ही कर्ज (1980), बसेरा (1981), अर्थ (1982), राज तिलक (1984), और वारिस (1988)।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button