बॉलीवुड

जुबान चिढ़ा रही ये बच्ची है बन गई बॉलीवुड की टॉप हीरोइन, गोद में बैठी बहन रह गई फ्लॉप एक्ट्रेस

दो बहनों की आपस में अक्सर बहुत बनती है। दोनों साथ मस्ती करती है। एक दूसरे के साथ सारी बातें शेयर करती हैं। इनका यह रिश्ता शादी के बाद भी ऐसा ही बना रहता है। बस आपस में साथ समय बिताना थोड़ा कम हो जाता है। ऐसे में जब वह अपनी बचपन की तस्वीरें देख उस पल को याद करती हैं तो भावुक हो जाती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की दो ऐसी ही बहनों की बचपन की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं।

बॉलीवुड की फेमस बहनें हैं ये बच्चियां, पहचाना?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको दो छोटी बच्चियां दिखाई देगी। एक बच्ची के कुछ दांत टूटे हुए हैं। वह जुबान दिखाकर हंस रही है। वहीं दूसरी गोद में बैठी है। यह दोनों आपस में सगी बहनें हैं। साथ में बड़ी क्यूट लग रही है। ये दोनों बहनें वर्तमान में बॉलीवुड की हीरोइनें हैं। इनमें एक बड़ी फेमस है तो दूसरी फ्लॉप है।

अब आपको अपने दिमाग के घोड़े दौड़कर इन बहनों को पहचानना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन बहनों की मां भी बीते जमाने की फेमस अदाकारा है। वहीं एक बहन शादीशुदा है तो दूसरी कुंवारी है। शादीशुदा बहन का पति फिल्मों का बड़ा अभिनेता है। वहीं कुंवारी बहन के कई बॉयफ्रेंड बन चुके, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंची।

दोनों बहनों में है जमीन-आसमान का अंतर

अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां काजोल और तनीषा मुखर्जी है। दोनों बहनें एक्ट्रेस तनुजा और फिल्म प्रोड्यूसर शोमू मुखर्जी की बेटियां हैं। काजोल और तनीषा के बीच आपस में खूब प्यार है। दोनों बहनें अक्सर फैमिली फ़ंक्शन में साथ इन्जॉय करती देखी जा सकती हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

काजोल यहां बड़ी बहन हैं। वह 48 साल की हैं। वहीं तनीषा उनसे तीन साल छोटी हैं। वह 45 साल की हैं। काजोल ने 1999 में अजय देवगन से शादी की थी। इससे उन्हें दो बच्चे न्यासा और युग हैं। न्यासा सोशल मीडिया पर बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। वह जल्द बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। वहीं युग अभी स्कूल में है।

एक है हिट तो दूसरी फ्लॉप

तनीषा मुखर्जी की बात करें तो उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। वह साल 2003 से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। कई फिल्में करने के बावजूद वह इंडस्ट्री में अपना सिक्का नहीं जमा पाई। वह रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में आने के बाद खूब चर्चा में रही। यहां उनका नाम अरमान मलिक संग जुड़ा था। लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया।

दूसरी ओर काजोल की बात करें तो उनका फिल्मी करियर बड़ा शानदार रहा है। वह 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं। आज भी वह फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्हें आखिरी बार ‘सलाम वैंकी’ फिल्म में देखा गया था। वह जल्द ‘लास्ट हुर्रे’ नाम की फिल्म में नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button