राशिफल

राशिफल 31 मार्च 2023: आज 8 राशियों का शुभ रहेगा दिन, मां लक्ष्मी की कृपा से होंगे मालामाल

आज हम आपको शुक्रवार 31 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 31 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी शानदार नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने सभी कार्य समय रहते पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। इस राशि के युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। किसी जरूरी काम में परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको अपनी प्रतिभा निखारने का पूरा मौका मिलेगा। आपके अंदर नेतृत्व की क्षमता काफी अच्छी नजर आ रही है। दोस्तों के साथ किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपको आगे चलकर अच्छा लाभ देगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही तरक्की मिलेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय रहते पूरा करें, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जरूरी कामों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप जितना प्रयास करेंगे उसके अनुसार ही फल की प्राप्ति होगी। बेवजह के कामों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। धन संबंधित मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आप अपने सामने आने वाली हर कठिनाई का डटकर मुकाबला करेंगे। मेहनत से अच्छी कामयाबी प्राप्त होगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है लेकिन वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कोई बड़ा निवेश करने से पहले अपने करीबी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। व्यापार में अगर आप कोई बदलाव कर रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियां दूर होंगी। अगर आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आप अपने कुछ कामों की योजनाओं में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आपको मुनाफा मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। किस्मत के सहारे एक के बाद एक धन कमाने के मौके मिलते रहेंगे। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई कारोबार कर रहे हैं, तो आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचना होगा। बिना सोचे समझे उठाया हुआ आपका एक कदम आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के योग हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी कार्य के लिए अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। छोटे भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। बहुत ही जल्द मकान खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button