क्रिकेट

एमएस धोनी से शादी के बाद कैसे बदल गई साक्षी की जिंदगी, सालों बाद छलका धोनी की पत्नी का दर्द

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को भला कौन नहीं जानता। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया का एक बड़ा नाम है जिससे हर कोई वाकिफ है। उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर बड़ा मुकाम हासिल किया। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी अपने सहज अंदाज के लिए भी मशहूर है।

जैसा कि, खिलाड़ियों के साथ-साथ हमेशा उनका परिवार भी सुर्खियों में रहता है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती है। अब हाल ही में साक्षी धोनी ने एक क्रिकेटर की पत्नी होने का दर्द साझा किया है। उन्होंने बताया कि क्रिकेटर से शादी करने के बाद एक लड़की को कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं साक्षी धोनी ने क्या-क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ साक्षी का वीडियो

बता दें, साक्षी धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो को साझा करते हुए कहा कि, “हमें अपने पति पर गर्व है क्योंकि वो करोड़ों लोगों में से चुने गए हैं। वो उस खेल का हिस्सा हैं जिसे लोग बेहद प्यार करते हैं खासतौर पर भारत।

ms dhoni wife

जब आपकी शादी होती है तो वैसे ही जिंदगी बदल जाती है। लेकिन हमारे पति स्पोर्ट्स खेलने जाते हैं और ये थोड़ा अलग है। आपको अपने अंदर बदलाव लाने होते हैं क्योंकि पति चाहते हैं कि आप उनका दबाव कम करें।”

‘प्राइवेट स्पेस नहीं होता पास’

वहीं जब क्रिकेटर से शादी करने की चुनौतियों के बारे में बात की गई तो साक्षी सिंह ने बताया कि, “आपके पास अपना प्राइवेट स्पेस नहीं होता है। आपके ऊपर हर तरफ से कैमरे होते हैं। ऐसे में आप उस तरह से नहीं रह सकते जैसा कि आप आम तौर पर रहते हैं। कुछ भी करो तो लोगों की नजर आप पर रहती है और आपके बारे में बातें शुरू हो जाती है। लोग कई सवाल खड़े करते हैं।”

महिला दिवस पर साझा किया गया था वीडियो

ms dhoni wife

बता दें, साक्षी इस वीडियो में अन्य चेन्नई सुपर किंग्स खिलाड़ियों की पत्नी के साथ बातचीत कर रही है। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो 8 मार्च को महिला दिवस के दिन बनाया गया था। 17 मिनट के इस वीडियो में साक्षी धोनी अपनी जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें करती हुई नजर आ रही है।

साल 2010 में शादी के बंधन में बंधी थी साक्षी

ms dhoni wife

बात की जाए महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी के बारे में तो इस कपल ने 4 जुलाई साल 2010 को देहरादून में शादी रचाई थी। इनकी शादी में क्रिकेट दुनिया से जुड़े कई लोग शामिल हुए थे। शादी के 5 साल बाद साल 2015 में इनके घर बेटी जीवा का जन्म हुआ जो वर्तमान में पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। बता दें, जीवा की क्यूट तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button