अन्य

35 की उम्र पार कर चुकी हैं आप तो आज ही छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना होगा नुकसान

समय हमेशा अपनी गति से चलता रहता है। उसे रोकना नामुमकिन है ऐसे में हमारी उम्र भी लगातार बढ़ती जाती है उस पर किसी का काबू नहीं है। उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारे स्वास्थय पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हमेशा स्वस्थ रहने के लिए एक डाइट प्लान जरूरी होता है। और अगर उस डाइट चार्ट के हिसाब से चलें तो आप हमेशा अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे। शरीर की स्वस्थता एक अच्छे जीवन के लिए जरूरी है। पुरूष महिला दोनों को ही एक उम्र के बाद अपने आदतों में सुधार करना चाहिए। 30-35 की उम्र ऐसी उम्र होती है जब आपको कुछ चीजों से बचना चाहिए और अपने सेहत का ख्याल रखना चाहिए । इस लेख में आज हम इन्हीं कुछ आदतों के बारे में बताएँगे जो आपको एक उम्र के बाद बदल लेनी चाहिए।

  • व्यायाम न करना- अगर आप व्यायाम न करने के बहाने ढूँढते हैं और इससे बचते हैं तो 30 की उम्र के बाद आपको व्यायाम करने की आदत डाल लेनी चाहिए। व्यायाम से आपकी बॉडी मेंटेन रहती है और आपकी स्वस्थता बनी रहेगी। ऐसे में आपको व्यायाम करने वाली आदत बना लेनी चाहिए। ऐसा नहीं करने से आपको गंभीर बीमारी का खतरा बना रहेगा।

  •  चाय का अधिक सेवन करना- अधिक चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदेह है। आज कल लोगों की चाय पीने वाली आदत काफी ज्यादा रहती है। यह आदत आपको शुगर और कई खतरनाक बीमारियां दे सकता है।
  • नाश्ता नहीं  करना – 30 की उम्र के बाद आपको खाने का बहुत अधिक ध्यान रखना चाहिए। सुबह सुबह नाश्ता न करना आज एक ट्रेंड सा बन गया है । नाश्ते से दिन की शुरूआत होती है इसलिए नाश्ता में हमें दूध, फल, ड्राई फ्रूट्स और हल्के चीज लेने चाहिए। खासकर महिलाएँ खाना और नाश्ता काफी ज्याादा स्किप करती हैं। घर और अॉफिस के काम की वजह से व्यस्तता के कारण नाश्ता नहीं करना कई खतरनाक बीमारियों को न्योता देता है।

  • बाहर खाना खाने की आदत – कई लोगों  को बाहर का फूड काफी अच्छा लगता है। खासकर शहरों में लोग स्ट्रीट फूड खाना काफी ज्यादा पसंद करते  हैं, स्ट्रीट फूड स्वादिष्ट तो होता है पर हेल्दी और हाइजिनीक नहीं होता। ऐसे में 35 की उम्र के बाद स्ट्रीट फू़ड या बाहर खाने की आदत कम करनी चाहिए, क्योंकि इस उम्र में पाचन क्षमता भी कम होती जाती है। अधिक अॉइली और मसालेदार खाना स्किप करना चाहिए।

  • पानी कम पीने की आदत – कई लोग अक्सर पानी नहीं पीते या खाने के बाद एक गिलास पानी पीकर भूल जाते हैं। जबकि हमारे शरीर -को दिन में  7-8 गिलास पानी पीने की आवश्यकता होती है। अगर पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो पाचन समेत और कई प्रकार की समस्याएँ भी सामने आती हैं।  ऐसे में पानी की कमी शरीर में न हो इसका पूरा ख्याल रखना चाहिए।
  • तली हुई चीजें खाने की आदत- ज्यादा फ्राईड चीजें खाने से शरीर में पाचन और पेट संबंधी रोग होते हैं। और दूसरे प्रकार के स्नैक्स में उपलब्ध अधिक शक्कर और वसा आपको डायबिटीज का शिकार भी बना सकती है। और खाने का टाइम भी सेट होना चाहिए, बेटाइम खाने से कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

डाइट चार्ट सेट होे-

नाश्ता- सुबह नाश्ता का टाइम सेट होना चाहिए,नाश्ते में हल्की चीजें लेनी चाहिए और नाश्ते के एक घंटे बाद कुछ फल या जूस लेना चाहिए।

खाना- दोपहर के  खाने में संतुलित आहार लें। जैसे दो रोटी, दाल कोई हरी सब्जी, दही, अंडे इत्यादि। अगर पसंद हो तो थोड़ा चावल भी ले सकते हैं।

शाम को- खाने के तीन या चार घंटे बाद फिर से कोई जूस या कुछ ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं।

डिनर- डिनर में 2 रोटी, दाल, सलाद आदि ले सकते हैं। चावल रात में स्किप करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button