दिलचस्प

परीक्षा में तुक्का मारने का क्या है सही तरीका? IAS ने Video शेयर कर बताया

जब भी कोई परीक्षा होती है तो दिल बड़ा घबराता है। हम बहुत नर्वस हो जाते हैं। खासकर तब जब प्रश्न पत्र में आए सवाल हमे बिल्कुल भी नहीं आते हैं। ऐसे में ‘तुक्का टेक्निक’ काम आती है। कई परीक्षाओं में सवाल के नीचे जवाब के 4 विकल्प दिए जाते हैं। हमे किसी एक पर टिक लगाना होता है। अब यहां सवाल का जवाब पता नहीं हो तो लोग तुक्के लगा आते हैं।

बच्चे ने बताई एग्जाम में तुक्का लगाने की तकनीक

इस तुक्के के चक्कर में कभी किस्मत चमक जाती है तो कभी माइनस मार्किंग के चलते नंबर कम आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुक्का लगाने की भी एक खास तकनीक होती है। यदि आप इस तकनीक से तुक्का लगाते हैं तो परीक्षा में आपके ज्यादा नंबर आ सकते हैं। तुक्के की यह तकनीक इन दिनों ट्विटर पर बड़ी वायरल भी हो रही है।

दरअसल आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ट्वीटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे यहां आए दिन कुछ मजेदार या दिलचस्प शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बच्चे का परीक्षा देने का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बच्चा बड़े ही दिलचस्प अंदाज में तुक्का लगाता है। पहले तो वह बच्चा हाथ जोड़ भगवान से प्रार्थना करता है। इसके बाद गोल-गोल पेन घुमाता है। फिर पीछे होकर कुछ सोचता है और फिर अंदाजे से एक जगह टिक कर देता है।

IAS ने शेयर किया वीडियो

बच्चा यह हर प्रश्न का उत्तर देने के लिए करता है। बच्चे को ऐसा करता देखना बड़ा ही मजेदार होता है। इस वीडियो को साझा करते हुए आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने कैप्शन में लिखा – ‘तुक्का’ लगाकर प्रश्न हल करने की सही ‘विधि’। आप बच्चे के इस वीडियो को यहां देख सकते हैं।

इस मजेदार वीडियो को देख लोगों ने भी बड़े मजेदार रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा ”अक्कड़ बक्कड़ बंबे बोल, अस्सी नब्बे पूरे सौ। सौ से हटा ताला, चोर निकलकर भागा।’ निंजा टेक्निक का मंत्र यही है।” फिर दूसरा यूजर लिखता है “ऐसा नहीं है सर सफल होने के लिए मेहनत के साथ भाग्य और ईश्वर की कृपा का भी बड़ा रोल होता है।स्तरीय परीक्षाओं में समान बौद्धिक दक्षता के लाखों लोग होते हैं पर उनमें से चयनित हजार ही होते हैं और इनके चयन में मेहनत के साथ भाग्य और ईश्वर की कृपा का भी रोल होता है।”

वैसे क्या आप ने कभी तुक्का लगाने की यह तकनीक ट्राय की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button