समाचार

मंडप में दूल्हे की जगह आई पुलिस, दुल्हन के कान में कही ऐसी बात, हाथोंहाथ तोड़नी पड़ी शादी

दुल्हन सजधज के रेडी थी। सारे मेहमान भी आ गए थे। पिता ने शादी में बहुत खर्चा किया था। भव्य डेकोरेशन से लेकर स्वादिष्ट व्यंजन तक सारे इंतजाम अच्छे थे। हर किसी की आंखें बारात की राह देख रही थी। लेकिन काफी देर तक बारात नहीं आई। बल्कि पुलिस की गाड़ी आ गई। फिर पुलिस ने दुल्हन को ऐसी बात बताई जिसे सुन उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद शादी हाथोंहाथ कैंसिल करनी पड़ी।

शादी में बारात की जगह आई पुलिस

दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मछरिहवा के महरौली का है। यहां रहने वाले पारसनाथ जायसवाल ने बेट सुनीता की शादी भिनगा क्षेत्र के ही लक्ष्मनपुर बाजार निवासी राम उगाजार के बेटे सुजीत से तय की थी। 21 मई को ही तिलक कार्यक्रम हुआ था। ये समारोह भव्य था। लड़की पक्ष ने दूल्हे को दान-दक्षिणा में भारी-भरकम राशि भी दी थी। शादी की तारीख 1 जून तय हुई थी।

शादी वाले दिन लड़कीवाले पूरी तैयारी के साथ बैठे थे। लेकिन पूरी रात गुजर गई और बारात का नामोनिशान तक नहीं था। फिर पुलिस शादी के मंडप में पहुंची। उन्होंने दूल्हे का एक ऐसा राज बताया कि दुल्हन का शादी का सपना चकनाचूर हो गया। दरअसल दूल्हा पहले से शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी ने शिकायत की थी। इसी के चलते पुलिस ने एक्शन लिया और बारात को रास्ते में ही रोक दिया। वहीं दूल्हे को हिरासत में भी लिया।

पहले से शादीशुदा निकला दूल्हा

पुलिस ने बताया कि दूल्हा दिल्ली में अपनी मामी के साथ कोर्ट मैरिज कर चुका है। वह गांव आकर एक और शादी करने की फिराक में था। इस शादी में उसने अच्छा खासा दहेज भी लिया था। लेकिन दूल्हे की पहली पत्नी को शादी की भनक लग गई। ऐसे में वह थाने पहुंची और शादी रुकवाने की गुहार लगाई। पुलिस ने भी उसकी मदद की और सही समय पर शादी रुकवा दी।

भिनगा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि अभी लड़की पक्ष की और से कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो दूल्हे और उसके परिवार पर नियमानुसार एक्शन लिया जाएगा। उधर दुल्हन अभी तक शादी टूटने के सदमे में है। उसे यकीन नहीं हुआ कि दूल्हे ने उसे इतना बड़ा धोखा दिया। हालांकि उसे थोड़ी राहत भी है कि शादी के पहले ही दूल्हे की पोल खुल गई। वरना उसकी जिंदगी तबाह हो जाती। अभी वह बाल बाल बच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button