बॉलीवुड

असल जिंदगी में भाई-बहन हैं दीपिका पादुकोण के मां-बाप, सच्चाई पता चलते ही फैंस ने खूब किया ट्रोल

दीपिका पादुकोण की गिनती हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में होती हैं। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री हैं। अपने डेढ़ दशक के करियर में उन्होंने अच्छा ख़ासा नाम कमा लिया है।

दीपिका पादुकोण देश विदेश में लोकप्रिय हैं। हिंदी सिनेमा में बड़ा और ख़ास नाम कमाने वाली दीपिका ने हॉलीवुड की दुनिया में भी काम किया है। बॉलीवुड के साथ ही वे हॉलीवुड में भी सफल रही हैं। उनकी ख्याति विदेशों में भी हैं। हाल ही में उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में देखा गया था।

दीपिका की चर्चा तो अक्सर होते रहती है हालांकि आज हम आपको उनके माता-पिता के बारे में भी बताएंगे। 37 साल की हो चुकी दीपिका का जन्म डेनमार्क के कोपेनहैगन में 5 जनवरी 1986 को हुआ था। उनके पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है जबकि उनकी मां का नाम उज्जवला पादुकोण है।

बुढ़ापे में भी दीपिका के माता-पिता जवान नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है। दीपिका के पिता प्रकाश और मां उज्जवला को लेकर हाल ही में एक बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा खुद प्रकाश पादुकोण ने किया है।

दीपिका के पिता प्रकाश की माने तो वे और उज्जवला असल जिंदगी में एक दूसरे के भाई-बहन भी हैं। दोनों कजिन हैं। कजिन होने के बावजूद प्रकाश और उज्जवला ने शादी कर ली थी। दीपिका के पिता के इस खुलासे से हर कोई हैरान है।

साफ़ शब्दों में कहा जाए तो दीपिका के पिता ने अपनी बहन या दीपिका की मां ने अपने भाई से ही शादी कर ली। दीपिका के पिता का यह बयान सामने आने के बाद से ही प्रकाश और उज्जवला खूब ट्रोल हो रहे हैं। अभिनेत्री दीपिका के माता-पिता की सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर क्लास लगा दी है।

दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण और मां उज्जवला पादुकोण से जुड़ी यह खबर सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया तो कई यूजर्स ने उनका समर्थन भी किया है। प्रकाश के बयान पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं दीपिका के पिता प्रकश

दीपिका के पिता प्रकाश एक बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। एक खिलाड़ी के अलावा वे एक कोच की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं।

दीपिका की एक बहन भी हैं, नाम है अनीशा पादुकोण

उज्जवला और प्रकाश की दीपिका के अलावा एक और बेटी हैं। दीपिका की बहन का नाम अनीशा पादुकोण हैं। बता दें कि अनीशा पेशे से एक गोल्फर हैं।

बात अब दीपिका पादुकोण के वर्कफ़्रंट की करें तो अभिनेत्री को हाल ही में फिल्म ‘पठान’ में देखा गया था। जनवरी में रिलीज हुई इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म में उनके साथ अहम रोल में जॉन अब्राहम और शाहरुख़ खान नजर आए थे। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन आनंद ने किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button