जरा हटके

कॉलेज में दूल्हा-दुल्हन बने स्टूडेंट्स, जयमाला से विदाई तक की सारी रस्में, सामने आया Video

कॉलेज पढ़ाई लिखाई करने की जगह होती है। इसे शिक्षा का मंदिर भी कहते हैं। लेकिन बदलते समय के साथ यहां पढ़ाई लिखाई के अलावा और भी कई तरह की एक्टिविटी होती है। वहीं बहुत से त्यौहार और स्पेशल डे भी सेलिब्रेट किए जाते हैं। लेकिन क्या आप ने कभी किसी कॉलेज में शादी होते देखी है? सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi university) के शिवाजी कॉलेज (shivaji college) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो स्टूडेंट की कॉलेज कैंपस में शादी होती दिखाई दे रही है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो छात्र दूल्हा और दुल्हन बने हैं। बाकी सभी बाराती-घाराती बन गए। फिर यहां बारात से लेकर जयमाला और विदाई तक की सारी रस्में होने लगी। जहां बारात में स्टूडेंट्स ने खूब नाच गाना किया तो वहीं दुल्हन की विदाई में बड़ा रोना धोना चला। इस दौरान पूरा कॉलेज इस शादी को इन्जॉय करता दिखा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इन स्टूडेंट्स ने कॉलेज में दिन दहाड़े यूं शादी क्यों की? और किसी टीचर ने इन्हें रोका क्यों नहीं? चलिए हम इस राज से पर्दा उठा देते हैं।

स्टूडेंट्स ने कॉलेज में की फेक शादी

दरअसल कॉलेज में हुई ये शादी एक ‘मेक मैरिज’ थी। यहां स्टूडेंट्स ने बस शादी का नाटक किया। यदि आपको याद हो तो पाकिस्तान के लाहौर में यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज नाम का एक कॉलेज में भी ऐसा ही कुछ हुआ था। तब वहां के स्टूडेंट्स ने इस फेक शादी से बहुत सुर्खियां बटोरी थी। बस दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi university) के छात्रों ने भी ऐसा ही कुछ करने का सोचा। उन्होंने भी अपने कॉलेज में यह फेक शादी कर डाली। और अब यह भी बड़ी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

इस शादी में स्टूडेंट्स ने डांस, म्यूजिक, मस्ती और गेम्स के साथ-साथ और भी कई मजेदार चीजें की। कुल मिलाकर सभी ने बड़ा इन्जॉय किया। और इस वीडियो को देखने वाले लोग भी इसे देखकर खुश हुए। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर dufrustrated नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो को अभी तक सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सभी को शादी का ये ढोंग पसंद आ रहा है। कुछ ने तो ये भी कहा कि वह अपने कॉलेज में भी इसे करना चाहेंगे। वहीं कुछ बोले कि उनके जमाने में ऐसा कुछ क्यों नहीं हुआ।

यहां देखें कॉलेज में हुई मजेदार शादी का वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने ये भी सलाह दी कि कोई इस वीडियो को इन स्टूडेंट्स के माता पिता के साठ शेयर कर दो। फिर इनकी सारी मस्ती निकल जाएगी। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? स्टूडेंट का इस तरह फेक शादी की मस्ती करना सही है या गलत?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button