अन्य

जिन के हाथों में होते हैं ये चिन्ह वह जीतें हैं राजाओं जैसी जिंदगी, दुनिया में चलता है इनका राज

अमीर बनना हर किसी की ख्वाहिश होती है। लगभग हर व्यक्ति चाहता है कि उसे वो सब कुछ मिले जो वो चाहता है। इन्हीं भौतिक सुख सुविधाओं को पाने के लिए वह कड़ी मेहनत और प्रयास करता है। लेकिन इसके बावजूद अमीर बनना आसान नहीं होता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रात मेहनत करके कुछ लोग सिर्फ अपनी रोजमर्रा कि जरुरते ही पूरी कर पाते हैं तो दूसरी ओर कुछ लोगों को थोड़े ही परिश्रम से सब कुछ हासिल हो जाता है। ऐसे ही लोगों को भाग्यशाली कहा जाता है। इनमें कुछ ऐसा होता है जो इन्हें बाकियों से अलग बनाता है। ऐसे लोग दुनिया के सबसे भाग्यशाली पुरुष की श्रेणी में आते हैं। ऐसे लोगों में कुछ चीजें कॉमन होती हैं जो उनके धनवान होने की निशानी होती है।

दुनिया के सबसे भाग्यशाली पुरुष होते हैं ये लोग

हाथों में गहरी रेखा

दुनिया के सबसे भाग्यशाली पुरुष की बात करें तो इस श्रेणी में वो पुरुष आते हैं जिनकी हाथों की रेखाएं स्पष्ट, गहरी, गुलाबी रंग तथा एक रेखा दुसरी रेखा को नही काटती है। ऐसे लोगों को कामयाबी जरुर मिलती है। इन खूबियों वाले व्यक्ति को उसके द्वारा किए गये हर काम में सफलता मिलती है। इसलिए ऐसे लोगों को दुनिया के सबसे भाग्यशाली पुरुष की श्रेणी में रखा जाता है।

हाथों पर ध्वजा का चिन्ह

ऐसा पुरुष जिसके हाथों में रेखाओं के मिलन से ध्वजा चिन्ह बनता है, वह अपनी किस्मत ऊपर वाले से लिखवाकर आता है। ऐसा पुरुष चाहे जिस भी हालत में पैदा हुआ हो वो कभी न कभी धनवान अवश्य बनाता हा। ऐसे पुरुषों का जन्म भले ही निम्न परिवार में हो लेकिन वो एक न एक दिन धनवान अवश्य बनते हैं।

अंगूठे पर जौ का निशान

ऐसे व्यक्तियों कि संख्या काफी कम होती है फिर भी जिसके अंगूठे में जौ का चिन्ह होता है उस व्यक्ति का भाग्य हमेशा साथ देता है। इन खूबियों वाला व्यक्ति अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर धनवान बनता है। यदि यह निशान अंगूठे के बजाय हथेली पर हो तो उस व्यक्ति की संतान इन्हें धनवान बनाती है।

उँगलियों की संरचना

अगर किसी पुरुष की ऊँगली की लम्बी और सीधी हो तो, वह आर्थिक रूप से संपन्न होता है। ऐसा व्यक्ति अपने व्यवसाय या व्यापार के जरिए बहुत अधिक मात्रा में धन कमाने में सफल होता है। इसके अलावा अगर अंजुली के बीच कोई स्थान खाली ना हो तो ऐसे व्यक्ति किसी ना किसी माध्यम से धन को जुटाने में सफल रहते हैं। इस खूबी वाले लोग व्यापार में काफी सफल होते हैं।

ऐसा व्यक्ति जिसकी हथेली पर चक्र, तलवार, विष्णु चिह्न, तोमर, त्रिशूल, धनुष का निशान हो तो वह किसी बड़े सरकारी पद के माध्यम से सफल होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में बहुत सारा धन-वैभव और संपत्ति मिलती है। इसके अलावा, जिन पुरुषों की हथेली पर बावली, मंदिर, त्रिकोण का चिह्न हो उसे आध्यात्मिक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को समाज में विशेष मान सम्मान मिलता है। इस खूबी वाला व्यक्ति धन-वैभव जैसी भौतिक चीजों से विमुख रहता है, लेकिन उसे कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button