बॉलीवुड

उसने फोन में मेरा नाम ‘अभी तक दुष्ट सौतेली.. सौतेली बेटी को लेकर दीया मिर्जा का खुलासा

बॉलीवुड फिल्मों में एक वक्त में मशहूर हीरोइन दीया मिर्जा अब फिल्मों से दूर हैं। वो अपनी शादी-शुदा जिंदगी में बिजी रहती हैं। इसके अलावा उनके बच्चे भी हैं जिनकी देखभाल के लिए उनको वक्त चाहिए। इस कारण उन्होंने फिल्मी करियर से दूरी बना ली। कभी-कभार ही वो किसी छोटे रोल में नजर आती हैं।

उन्होंने अपने बच्चों के बारे में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। वो बोली थीं कि बच्चों को वो बेहतर इंसान बनाना चाहती हैं। वहीं अपनी सौतेली बेटी के बारे में भी उन्होंने कई बातें बताई थीं। उन्होंने बताया कि उनकी सौतेली बेटी ने उनका नाम अपने फोन में क्या लिखा हुआ है। क्या आप भी जानना चाहते हैं, तो चलिए हम बताते हैं।

40 साल की हो चुकी हैं एक्ट्रेस

दीया मिर्जा अब 40 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म हैदराबाद में 9 दिसंबर 1981 को हुआ था। उनके पिता जर्मन थे जिनका नाम फ्रेंक हेंडरिक था। वहीं मां दीपा मिर्जा हैं और वो बंगाली परिवार से हैं। जब दीया 6 साल की थीं, तभी उनके पिता और माता का तलाक हो गया था। वहीं 9 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।

उनकी मां ने अहमद मिर्जा से शादी कर ली थी। उन्ही का सरनेम दीया ने अपने नाम के आगे लगा लिया था। हालांकि उनके सौतेले पिता भी साल 2004 में चल बसे। दीया ने अपना करियर ‘रहना है तेरे दिल में’ मूवी से शुरू किया था। इस फिल्म में आर माधवन और उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म हिट हो गई थी।

दो शादियां कर चुकी हैं दीया मिर्जा

दीया मिर्जा अब तक दो बार शादी कर चुकी हैं। उनकी पहली शादी साहिल संघा से हुई थी। साहिल से शादी करने से पहले वो काफी समय तक उनके साथ लिव इन में रहा करती थीं। कहते हैं कि वो लिव इन में रहने के दौरान ही गर्भवती हो गई थीं। इसी वजह से उन्होंने फौरन ही आर्य समाज में साहिल से शादी कर ली थी।

हालांकि साहिल और दीया की शादी ज्यादा नहीं चल सकी। दोनों ने वर्ष 2019 में एक-दूसरे से अलग होने की घोषणा भी कर दी थी। इसके बाद उनके जीवन में वैभव रेखी आ गए। वैभव मुंबई में रहते थे और उनका अपना बड़ा बिजनेस है। उन्होंने दीया मिर्जा से शादी कर ली। अब वैभव और दीया साथ रहते हैं।

जानें सौतेली बेटी के लिए क्या बोलीं दीया

दीया की सौतेली बेटी का नाम समायरा है। उनका कहना है कि वो और समायरा दोस्त हैं। दीया ने इंटरव्यू में बताया था कि वो समायरा को किसी चीज के लिए फोर्स नहीं करती हैं। दीया ने कहा कि उन्होंने अपने किसी भी बच्चे को परियों की कहानियां पढ़ने को नहीं दीं। उन कहानियों में दुष्ट सौतेली मां या दुष्ट सौतेला पिता होता है।

एक्ट्रेस ने कहा कि वो नहीं चाहती हैं कि ऐसी कोई भी बात उनके बच्चे जानें। वो बोलीं थीं कि उनको भी बचपन में ऐसी कोई कहानी नहीं पढ़ने दी गई। दीया ने सौतेली बेटी को लेकर खुलासा किया। उनका कहना है कि इसी वजह से उनकी बेटी समायरा ने अब तक उनका नाम अपने फोन ‘अभी तक दुष्ट सौतेली मां नहीं” लिखा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button